{"_id":"595a59404f1c1b3c638b4732","slug":"icdeol-yet-not-declared-ug-first-and-second-sem-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में भी नहीं निकला इक्डोल के यूजी छात्रों का परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक साल में भी नहीं निकला इक्डोल के यूजी छात्रों का परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सत्र 2016-17 में हुई यूजी डिग्री के पहले और दूसरे सेमेस्टर के इक्डोल के हजारों छात्रों का परिणाम अभी तक घोषित नहीं कर पाया है। एक साल से लटके इन परीक्षाओं के परिणाम को अब सौ में से अंक देकर घोषित करने का कार्य विवि कर रहा है।
विज्ञापन
इसमें विश्वविद्यालय अपनी इस चूक का सुधार करने के लिए खास फार्मूला लगाकर हर छात्र के अलग-अलग विषय में प्राप्तांक निकालकर ही सेमेस्टर वाइज परिणाम तैयार करेगा। एक साल पहले एचपीयू ने यूजी डिग्री हर विषय के अंक विभाजन अनुपात को रेगुलर छात्रों के लिए बदलने का ईसी में फैसला करवाया था।
विज्ञापन
इसमें रेगुलर छात्रों की लिखित परीक्षा कुल 70 अंक में से और इंटरनल असेस्मेंट 30 अंक में से करने का फैसला लिया था। विश्वविद्यालय ने नियमित छात्रों के साथ इक्डोल के छात्रों की भी कुल 70 अंक वाले सेट प्रश्नपत्र देकर परीक्षाएं करवा दी थीं। जबकि इक्डोल के छात्रों की परीक्षा के लिए अलग से सौ अंक में से प्रश्नपत्र सेट किया जाना था।
विज्ञापन
चूंकि रूसा सीबीसीएस के लागू होने के बाद से इक्डोल छात्रों की सेमेस्टर अंत की परीक्षा सौ अंकों में से ही करवाई जाती थी। इक्डोल छात्रों की इंटरनल असेसमेंट नहीं होती। परीक्षा सिर्फ 70 अंक के प्रश्नपत्र से करवाने और उसका उसी हिसाब से मूल्यांकन करवाए जाने के बाद उसे सौ में अंक देने में पेश आई दिक्कत के बाद परिणाम तैयार करने में मुश्किल खड़ी हो गई।
इस पर विवि प्रशासन ने एक तय फार्मूला लगाकर ही पहले और दूसरे सेमेस्टर के औसतन ढाई-ढाई हजार छात्रों का परिणाम तैयार करने का निर्णय लिया। विवि स्तर पर हुई इस चूक का खामियाजा इक्डोल के इन छात्रों को करना पड़ा, उन्हें इन दोनों सेमेस्टर के परिणाम को लंबा इंतजार करना पड़ा है।
तैयार किया जा रहा रिजल्ट
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि इक्डोल के इन छात्रों का पहले और दूसरे सेमेस्टर का परिणाम तैयार किया जा रहा है। छात्र चिंता न करें। जल्द छात्रों का प्रति सेमेस्टर 70 अंक में प्राप्तांक के आधार पर सौ में से प्राप्तांक कैलकुलेट कर परिणाम तैयार कर घोषित कर दिया जाएगा।
ये फार्मूला लगेगा
छात्र के विषय विशेष में 70 में से यदि प्राप्तांक 42 रहे तो यह 60 फीसदी होगा। इसी तर्ज पर उस विषय में शेष 30 का 60 फीसदी यानी 18 अंक कुल प्राप्तांक में जोड़ दिए जाएंगे। इससे छात्र का कुल प्राप्तांक 42 जमा 18 यानी 60 फीसदी ही रहेगा।