फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ICDEOL TV Journalism Course

इक्डोल शुरू करेगा टीवी जर्नलिज्म कोर्स

Sun, 15 Jan 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Jan 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
ICDEOL TV Journalism Course

एचपीयू का दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) पत्रकारिता में मास्टर डिग्री के कोर्स के बाद अब टीवी पत्रकारिता का कोर्स शुरू करने की तैयारी में है। विवि के पत्रकारिता विभाग और प्रसार भारती के साथ मिलकर यह कोर्स करवाने की तैयारी की जा रही है। सब ठीक रहा तो नए शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के छात्रों को यह तोहफा मिल जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन


प्रसार भारती के सहयोग से इस कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों को टीवी पत्रकारिता के प्रेक्टिकल पर अधिक फोकस किया जाएगा, ताकि कोर्स को पूरा करने वाले छात्रों को टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार मिल सके। रोजगारोन्मुख इस कोर्स को नए शैक्षणिक सत्र से ही शुरू करने का इक्डोल प्रशासन प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


इस प्रोफेशनल कोर्स में प्रदेश और बाहरी छात्र भी प्रवेश लेकर क्षेत्र में रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। इस एक साल के डिप्लोमा स्किल बेस्ड कोर्र्स में सीट, फीस स्ट्रक्चर और सिलेबस तैयार किया जा रहा है। इसमें छह माह तक पढ़ाई और इसके अलावा आन द जॉब ट्रेनिंग व प्रेक्टीकल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इक्डोल अब समय और छात्रों की डिमांड के मुताबिक स्किल बेस्ड कोर्स की ओर अधिक ध्यान दे रहा है, जिससे छात्रों को कोर्स पूरा करने पर संबंधित क्षेत्र में रोजगार पाना आसान हो। डिमांड अच्छी रही तो इसकी सीटें सौ तक भी हो सकती हैं। विश्वविद्यालय पीजी सेंटर में फिलहाल टीवी पत्रकारिता का कोई कोर्स नहीं चल रहा है। इसलिए इस कोर्स में विवि से एमएमसी व बीजेएमसी करने वाले छात्र भी प्रवेश ले सकेंगे। 

इक्डोल वर्तमान में करवा रहा पत्रकारिता में दो कोर्स 
विश्वविद्यालय का इक्डोल दूरवर्ती शिक्षा मोड से वर्तमान में एक साल का बीजेएमसी और दो साल का मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन कोर्स करवा रहा है। इसके अलावा इक्डोल ने पिछले सत्र से ही टूरिस्ट गाइड और योगा कोर्स शुरू किए हैं। ये दोनों स्किल बेस्ड हैं, जो रोजगार की वर्तमान और भविष्य की संभावनाओं को देखकर ही शुरू किए गए हैं। 


कोर्स शुरू करने की तैयारियां
इक्डोल के निदेशक प्रो. पीके वैद ने माना कि टीवी पत्रकारिता कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह कोर्स इक्डोल, विवि के पत्रकारिता विभाग और प्रसार भारती के साथ मिलकर चलाया जाना है। प्रसार भारती के साथ इक्डोल का बाकायदा एमओयू साइन होगा, जिससे छात्र दूरदर्शन में जाकर प्रशिक्षण लेकर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed