{"_id":"5c403115bdec2273a92483b3","slug":"icdeol-shimla-under-graduate-annual-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेगुलर के साथ होंगी इक्डोल से यूजी की सालाना परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रेगुलर के साथ होंगी इक्डोल से यूजी की सालाना परीक्षाएं
Thu, 17 Jan 2019 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) से यूजी डिग्री की परीक्षाएं रेगुलर परीक्षाओं के साथ करवाएगा। पीजी की सालाना परीक्षाएं अलग से करवाई जाएंगी। इक्डोल से यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया के बाद यूजी प्रथम वर्ष की वार्षिक और पीजी कोर्स की सेमेस्टर परीक्षा के छात्रों से परीक्षा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में विवि और इक्डोल प्रशासन यूजी डिग्री कोर्स की वार्षिक परीक्षा एक साथ और पीजी कोर्स की अलग से करवाने का फैसला ले चुका है। हो सकता है कि यूजी कोर्स की परीक्षाएं सीबीसीएस के तहत वार्षिक परीक्षा मार्च के बजाय अप्रैल तक शुरू की जाए।
विज्ञापन
इक्डोल में बैच बैठाने को यूजीसी डिस्टेंस एजूकेशन ब्यूरो डैब से अनुमति मिलने के बाद इक्डोल प्रशासन के साथ विवि का परीक्षा विंग रेगुलर और दूरवर्ती मोड के दोनों बैच की परीक्षा एक साथ करवाने की प्रक्रिया पर खासी मशक्कत कर रहा है।
विज्ञापन
परीक्षा अलग करवाने पर अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ सकता है। हर परीक्षा में पेपर सेटिंग से लेकर उसे संचालित करने, उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने तक लाखों का खर्च होता है।
इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने माना कि इक्डोल में यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षा रेगुलर बैच की मार्च अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं के साथ करवाने की तैयारी की जा रही है। पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं हो चुकी हैं तो इसे अलग से करवाया जाना है।