फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ICDEOL sent study material to students

इक्डोल ने भेजा स्टडी मैटीरियल, 25 से परीक्षाएं

Fri, 14 Oct 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Oct 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
ICDEOL sent study material to students

इक्डोल से पीजी और यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने वालों और पहले से पढ़ाई कर रहे छात्रों को स्टडी मैटीरियल घर द्वार पहुंचाने की प्रक्रिया में हल्का सुधार लाया है। बावजूद इसके इन दोनों तरह के कोर्स के छात्रों के पास भेजे गए मैटीरियल को स्टडी करने के लिए समय उतना नहीं मिल पाएगा। 

विज्ञापन


विवि के इक्डोल निदेशक का दावा है कि इस बार स्टडी मैटीरियल को समय से छात्रों को पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया है। डाक से छात्रों को स्टडी मैटीरियल घर के दिए पते पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई है। कुछ ही विषयों की किताबें हैं जो
विज्ञापन


प्रिंट होकर नहीं पहुंची हैं, उन्हें भी सप्लाई आते ही तुरंत रोलनंबर और छात्र के पते मुताबिक भेजने का कार्य किया जा रहा है। इक्डोल में वर्तमान में करीब 26000 छात्र यूजी डिग्री कोर्स कर रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इक्डोल निदेशक प्रो. पीके वैद्य का कहना है कि यूजी के सिर्फ एक विषय की किताबें छपकर आने को बाकी हैं। शेष सभी विषयों का स्टडी मैटीरियल छात्रों को भेज दिया गया है। पीजी कक्षाएं के 21 अक्तूबर से होेने वाले पीसीपी के समय और उसके साथ ही सामग्री

छात्रों को डिस्पैच करवाने का लक्ष्य है। एमबीए की 300 सीटों के लिए वीरवार को शुरू हुई काउंसलिंग के साथ ही स्टडी मैटीरियल बांटा जा रहा है। वहीं एमए एजूकेशन और अन्य की सामग्री भी तैयार है। इसके वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 


सामग्री न मिले तो इन नंबरों पर करें संपर्क 
इक्डोल के पीजी और यूजी डिग्री कोर्स के वे छात्र जिन्हें स्टडी मैटीरियल नहीं मिला है, वे इक्डोल के छात्र सेवा केंद्र के फोन नंबर 0177-2833419, 28अ32239,2832570 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed