{"_id":"5a07030a4f1c1ba7678bad93","slug":"icdeol-schedule-for-bed-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए इस दिन से होगी काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए इस दिन से होगी काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल ने बीएड प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीएड सत्र 2017-19 के लिए 23 नवंबर से काउंसलिंग का दौर शुरू हो जाएगा। यह काउंसलिंग एचपीयू के इक्डोल भवन में सुबह दस से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
संस्थान की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 23 नवंबर को मेडिकल, नॉन मेडिकल और कॉमर्स के छात्रों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसमें सामान्य श्रेणी के वे छात्र हिस्सा ले सकते हैं जिनके स्नातक में अंक 49.50 फीसदी या इससे अधिक होंगे।
विज्ञापन
वहीं, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी समेत आरक्षित वर्ग के वे छात्र जिन्होंने 44.50 या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं, वे भी इसी दिन काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे। इसी दिन कला संकाय और बीसीए, बीटेक आदि विषयों के छात्रों के लिए भी काउंसलिंग रखी जाएगी। इन विषयों के छात्रों के लिए 60 फीसदी से अधिक अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
24 नवंबर को दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी। इसमें कला संकाय, बीसीए, बीटेक आदि विषयों के वे छात्र हिस्सा लेंगे जिनके अंक 52 फीसदी से लेकर 59.99 फीसदी के बीच होंगे। 25 नवंबर को 49.50 से लेकर 51.99 फीसदी अंक लेने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
इसी दिन आरक्षित वर्ग के वे छात्र जिनके अंक 44.50 से लेकर 51.99 फीसदी हैं, वे भी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। 26 नवंबर को वे छात्र अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं जिन्हें काउसलिंग में चयनित नहीं किया जाएगा।
बीएड काउंसलिंग के कॉर्डिनेटर डॉ. प्रदीप सिंह का कहना है कि सभी छात्रों को काउंसलिंग के समय सभी ओरिजनल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। कहा कि मैरिट वाइज ही छात्रों को काउंसलिंग में बुलाया गया है।