फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ICDEOL pg examinations will be in five center in himachal

हिमाचल के पांच केंद्रों में होंगी इक्डोल की पीजी परीक्षाएं

Sun, 24 Mar 2019 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Mar 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
ICDEOL pg examinations will be in five center in himachal
फाइल फोटो

एचपीयू के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) की शैक्षणिक सत्र 2018-19 के प्रथम सत्र की परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होंगी। विवि के परीक्षा विंग ने प्रदेश में पांच परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

विज्ञापन


इनमें दो परीक्षा केंद्र विवि परिसर के आंबेडकर भवन और विधि विभाग में बनाए हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के पीजी कोर्स परीक्षार्थियों के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडी, धर्मशाला और ऊना में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि पांच परीक्षा केंद्रों में इक्डोल पीजी कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। कट लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रवार जारी कर दी गई है। छात्र कट लिस्ट के आधार और परीक्षा फॉर्म में भरे गए सेंटर के मुताबिक परीक्षा में अपीयर हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रूसा दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 30 तक भरेंगे

ICDEOL pg examinations will be in five center in himachal

इक्डोल पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्र समय से वेबसाइट पर जारी कट लिस्ट के मुताबिक अपने परीक्षा केंद्र का पता कर लें। परीक्षा शेडयूल के संबंधित जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 

प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा के तहत चल रहे यूजी डिग्री कोर्स के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि को 30 मार्च तक बढ़ा दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी बताया कि रूसा प्रणाली के अंतर्गत सभी रेगुलर, इक्डोल तथा अन्य छात्र 30 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed