इस दिन से होंगी इक्डोल से पीजी कोर्स की परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने इक्डोल से पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मार्च से करवाने का फैसला लिया है। इक्डोल छात्रों के लिए यह परीक्षाएं विश्वविद्यालय अलग से करवा रहा है। इनके लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है।
इसके बाद जमा होने वाले परीक्षा फॉर्म पर लेट फीस ली जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि परीक्षा के लिए इक्डोल के माध्यम से पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्र ही पात्र होंगे।
विवि के एग्जाम पोर्टल और वेबसाइट पर दिए एग्जाम पोर्टल लिंक में परीक्षा फॉर्म उपलब्ध करवाए हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षार्थियों के ऑनलाइन भरे जाने वाले परीक्षा फॉर्म की इक्डोल से वेरिफिकेशन होगी।
छात्रों को इक्डोल को ऑनलाइन भरे फॉर्म की हार्ड कॉपी और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की फोटो स्टेट हार्ड कॉपी भी तय तिथि से पूर्व जमा करवानी होगी।
इक्डोल छात्रों का बचेगा एक साल
इक्डोल के माध्यम से विवि को मिलने वाली हार्ड कॉपी और वेरिफिकेशन के बाद ही विवि छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देगा। 15 मार्च से इक्डोल छात्रों के लिए करवाई जा रही परीक्षा से पीजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों का एक साल बच जाएगा।
ये छात्र प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद विवि के रेगुलर पीजी कोर्स करने वाले छात्रों के साथ आ जाएंगे। इनकी अगली परीक्षा रेगुलर छात्रों के साथ करवाना संभव हो जाएगा।
विवि रेगुलर कोर्स करने वाले छात्रों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा इक्डोल में नया सत्र शुरू होने की यूजीसी से अनुमति मिलने से पहले ही नवंबर दिसंबर में करवा चुका है।