{"_id":"59e5e33a4f1c1b59678b6690","slug":"icdeol-number-of-students-increasing-in-pgdca-and-bca-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन प्रोफेशनल कोर्स में बढ़ा छात्रों का रुझान, दोगुना हुआ आंकड़ा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इन प्रोफेशनल कोर्स में बढ़ा छात्रों का रुझान, दोगुना हुआ आंकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इक्डोल में नए शैक्षणिक सत्र में कंप्यूटर, एमबीए, बीएड जैसे प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। छात्रों का रुझान इस कदर बढ़ा है कि पीजीडीसीए कोर्स में छात्रों की संख्या पिछले सत्र में तीन सौ थी। यह इस बार आठ सौ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
वहीं, कंप्यूटर के चलाए जा रहे बीसीए कोर्स में भी छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एमबीए कोर्स और बीएड जैसे प्रोफेशनल कोर्स में भी प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या बीते सत्र के मुकाबले बढ़ी है। कंप्यूटर से संबंधित कोर्स में एक मुश्त इतनी बढ़ोतरी की वजह प्रदेश सरकार के क्लर्क की पोस्ट के पदनाम को बदल कर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी किया जाना भी वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
इस पद के लिए पात्रता शर्त में कम से कम एक साल कंप्यूटर डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किया जाना वजह माना जा रहा है। विवि के अपने दूरवर्ती शिक्षा केंद्र से करवाए जा रहे इस डिप्लोमा के चलते छात्रों की संख्या दोगुना हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि, इक्डोल प्रशासन छात्रों की संख्या बढ़ने को उपलब्धि मान रहा है, मगर इसके साथ ही इक्डोल प्रशासन को इतनी अधिक संख्या में कंप्यूटर और प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम, लैब में किए जाने वाले प्रैक्टिकल के लिए अतिरिक्त लैब आदि की सुविधाएं भी देनी होगी।
ऐसे में छात्रों की संख्या बढ़ने के साथ इक्डोल प्रशासन की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। ऐसा करने पर ही सही मायने में इक्डोल प्रशासन प्रोफेशनल तैयार कर पाएगा।
बढ़ाई जा रही हैं सुविधाएं
इक्डोल के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार वैद ने माना कि पीजीडीसीए के साथ, कंप्यूटर और प्रोफेशनल कोर्स में इस बार छात्रों की संख्या बढ़ी है। वहीं यूजी और बीएड जैसे कोर्स में भी इस बार छात्रों की संख्या बढ़ी है। छात्रों की बढ़ी संख्या को देखते हुए इक्डोल में कंप्यूटर की मौजूदा लैब के अलावा, स्मार्ट क्लास रूम आदि का निर्माण भी किया गया है। आने वाले समय में लैब जैसी सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी।