{"_id":"58539c024f1c1bd209649b77","slug":"icdeol-now-get-all-information-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को अब एक क्लिक में मिलेगा इक्डोल का हर अपडेट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्रों को अब एक क्लिक में मिलेगा इक्डोल का हर अपडेट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 16 Dec 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरवर्ती शिक्षा के प्रचार प्रसार और छात्रों को घर द्वार आगे पढ़ाई करने की सुविधा दे रहा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) भी अब हाईटेक होगा। यह अपने प्रदेश भर में रहने वाले छात्रों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करेगा। इसके लिए वर्ष 2017 में लक्ष्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
इसमें छात्रों को प्रोस्पेक्टस से लेकर प्रवेश, परीक्षा फार्म भरने के साथ हर तरह की सुविधा ऑनलाइन दी जानी है। वहीं अगले चरण में छात्रों की फीस जमा करवाने की प्रक्रिया को भी कैशलेस किया जाएगा। इससे प्रदेश भर के हजारों दूरवर्ती शिक्षा मोड से पढ़ाई करने वाले छात्रों को घर द्वार इक्डोल के कोर्स और इससे संबंधित हर जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी।
विज्ञापन
इक्डोल प्रशासन ने इग्नू की तर्ज पर हिमाचल के कॉलेजों में स्टडी सेंटर शुरू कर छात्रों को जानकारी और पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम (कक्षाएं ) लगाने की सुविधा भी देगा। इसमें नए साल में शुरूआत कर पहले प्रदेश के चार कॉलेजों में स्टडी सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसमें रामपुर कॉलेज, ऊना कॉलेज, मंडी कॉलेज के एचपीयू के रिजनल सेंटर धर्मशाला में भी स्थायी स्टडी सेंटर खोला जाना है।
विज्ञापन
यही नहीं एचपीयू की तरह से रिजनल सेंटर में ही प्रोफेशनल कोर्स की अनिवार्य की गई दस से पंद्रह दिन की कक्षाएं लगाने की व्यवस्था की जानी है। इन स्टडी सेंटर में छात्रों को कोर्स स्टडी मैटीरियल, परीक्षा तिथि और परीक्षा फार्म भरने जैसी आवश्यक हर तरह की जानकारी मिलेगी।
इक्डोल में वर्तमान में पढ़ाई से कर रहे 26000 छात्र
एचपीयू इक्डोल वर्तमान में नए कोर्स को मिलाकर करीब 28 यूजी, पीजी डिग्री डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करवा रहा है। मौजूदा समय में इक्डोल से करीब 26,000 छात्र छात्राएं दूरवर्ती मोड से पढ़ाई कर रहे हैं।
प्रति कुलपति की अध्यक्षता में बनाई कमेटी तैयार करेगी रूपरेखा
इग्नू के निदेशक प्रो. पीके वैद ने माना कि नए साल में इक्डोल को आनलाइन बनाने के साथ प्रदेश में चार स्टडी सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसकी जल्द बैठक होगी। इसमें चार कॉलेज प्राचार्य भी सदस्य होंगे। उनसे चरचा के बाद क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम चरण में चार स्टडी सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही इक्डोल को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इक्डोल शिक्षकों को 19,20 को होगा विशेष क्षमता विकास कार्यक्रम
इक्डोल को इग्नू की तरह से आवश्यकता के मुताबिक विकसित और सुविधा समपन्न बनाने को इक्डोल प्रशासन 19 और 20 दिसंबर को इक्डोल शिक्षकों के लिए क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें इग्नू के विषय विशेषज्ञ के रूप में पूर्व में उच्च पदस्थ रहे पंकज खेर और इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेर, दूरवर्ती शिक्षा और आनलाइन, स्टडी मैटीरियल के साथ अन्य सुविधाएं प्रदान करने के बारे जानकारी देंगे।