फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ICDEOL Noida Center on Lease get revenue of three crore rupee

इक्डोल के नोएडा सेंटर को लीज पर देने का रास्ता साफ, होगी साढ़े 3 करोड़ की आय

Sun, 02 Jun 2019 11:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
ICDEOL Noida Center on Lease get revenue of three crore rupee
फाइल फोटो

कार्यकारी परिषद ने इक्डोल के 2008-09 से खाली पड़े नोएडा स्टडी सेंटर को लीज या मासिक किराए पर देने को मंजूरी देकर इसे आय स्रोत के रूप में प्रयोग करने का रास्ता साफ कर दिया है। पार्किंग के साथ चार मंजिला भवन को किसी शिक्षण संस्थान को ही किराए पर देने की शर्त के चलते इस संपत्ति को किराए पर लेने को विवि को सीबीएसई का प्रपोजल भी मिल गया है।

विज्ञापन


प्रस्ताव में मासिक तीस लाख का ऑफर है। इससे विवि को सालाना करीब साढ़े तीन करोड़ की आय होगी। भवन के रखरखाव पर हो रहा करीब 50 लाख भी बच जाएगा। बीते दिन हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में नोएडा स्थानीय अथारिटी को 77 लाख लीज रेंट के रूप में एडवांस दी गई राशि को भी ईसी से मंजूर कर दिया है। संपत्ति को लीज पर देने को एनओसी भी मिल चुका है।
विज्ञापन


विवि ने इस संपत्ति को लीज पर देने के लिए डीएस की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी। जानकारी के मुताबिक इक्डोल के इस नोएडा सेंटर में एक ऑफिस रखने की सिफारिश भी की गई है। इक्डोल का छात्र पूछताछ केंद्र हिमाचल भवन दिल्ली में पहले की तरह जारी रखने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय के आदेशों और यूजीसी के नए नियमों के लागू होने के बाद से इक्डोल का नोएडा में स्थित स्टडी सेंटर बंद कर दिया गया था। नए नियमों के तहत कोई भी विश्वविद्यालय अपनी स्टेट के बाहर स्टडी सेंटर नहीं चला सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed