{"_id":"5d56bfdb8ebc3e89f0158bb8","slug":"icdeol-issued-schedule-for-b-ed-counselling-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन से होगी बीएड के लिए काउंसलिंग, इक्डोल ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस दिन से होगी बीएड के लिए काउंसलिंग, इक्डोल ने जारी किया शेड्यूल
Fri, 16 Aug 2019 08:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Aug 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल ने बीएड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 19 अगस्त से संस्थान में काउंसलिंग का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 19 अगस्त को मेडिकल विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग में 50 जबकि आरक्षित वर्ग में 45 फीसदी या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। इसी दिन नॉन मेडिकल और कॉमर्स के विद्यार्थियों की भी काउंसलिंग रखी गई है।
विज्ञापन
20 अगस्त को कला संकाय के छात्रों के लिए काउंसलिंग होगी। स्नातक में 61 फीसदी या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र इसमें भाग ले सकेंगे। 21 अगस्त को कला संकाय के उन छात्रों के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
जिनके अंक 55 से 60 फीसदी के बीच हैं। 22 अगस्त को 50 से 54 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग होगी। 23 अगस्त को अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए इक्डोल की वेबसाइट भी देख सकते हैं।
सभी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
विवि प्रशासन के अनुसार काउंसलिंग के समय विद्यार्थियों को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। साथ ही ऑनलाइन एडमिशन फार्म भी साथ लाना होगा। दाखिले के समय छात्रों को प्रथम वर्ष की 8200 रुपये फीस जमा करवानी होगी। छात्र क्रेडिट/डेबिट या नेट बैंकिंग के जरिये भी फीस का भुगतान कर सकते हैं।