{"_id":"5c63ccfabdec221a37668f72","slug":"icdeol-hpu-shimla-pg-and-ug-courses-apply-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी और पीजी के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए हजारों विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजी और पीजी के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए हजारों विद्यार्थी
Wed, 13 Feb 2019 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इक्डोल से यूजी और पीजी कोर्स करने के लिए प्रदेश के हजारों विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। बर्फबारी के कारण बिजली और इंटरनेट सुविधा ठप रहने से ये आवेदन नहीं कर पाए हैं। दस फरवरी को आवेदन की तिथि खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
अब विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए कोई चारा नहीं बचा है। इक्डोल से हर साल हजारों की संख्या में युवा यूजी और पीजी के लिए आवेदन करते हैं। इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। इससे युवा परेशान हो गए हैं। आवेदन से वंचित रह गए छात्रों ने विवि प्रशासन से तिथि को बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
इधर, विद्यार्थियों की इसी मांग को लेकर एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने अध्यक्ष विक्रम और सचिव जीवन की अगुवाई प्रवेश की तिथि को बढ़ाने की मांग को लेकर इक्डोल की कार्यवाहक निदेशक प्रो. संजु करोल से मुलाकात की। निदेशक को सौंपे मांग पत्र में एसएफआई ने कहा है कि दस फरवरी तक परीक्षा फार्म भरने की तिथि तय की गई थी।
विज्ञापन
प्रदेश भर में मौसम खराब रहने और बर्फबारी होने के कारण मोबाइल सिग्नल गुल रहा। बत्ती भी ठप रही । इससे विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए हैं। संगठन के नेताओं ने इक्डोल से पीजी और यूजी कोर्स के ऑनलाइन फार्म भरने और फीस आदि की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की है। संगठन सचिव जीवन ने कहा कि यदि प्रवेश की तिथि को न बढ़ाया गया तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
एसएफआई की मांग पर निदेशक ने आश्वासन दिया है कि इस पर विचार किया जाएगा। इस पर विवि प्रशासन की ओर से जल्द कोई फैसला लिया जाएगा। ताकि, कोई विद्यार्थी परेशान न हो।