इक्डोल से यूजी और पीजी प्रवेश के लिए दस तक बढ़ी तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विवि के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) के माध्यम से स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश लेने की तिथि को 10 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
इक्डोल निदेशक की ओर से बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। दस फरवरी तक बढ़ाई गई तिथि के बाद यूजी के बीए/बीकॉम/बीसीए/बीएड कोर्स, पीजी डिग्री के एमकॉम/ एमए इंग्लिश/अर्थशास्त्र/इतिहास/राजनीति शास्त्र/ हिंदी/संस्कृत/एमएससी मैथ/एमए समाज शास्त्र/म्यूजिक और एमबीए
डिप्लोमा इन एचआरडी, पीजीडीसीए, पीजीडीपीएम और लॉ, डीटीजी, डिप्लोमा इन योगा स्टडीज जैसे कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने बताया कि तय तिथि से पूर्व इन
कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। इस संबद्ध में विवि की वेबसाइट और इक्डोल की वेबसाइट पर कोर्स और आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी छात्रों को उपलब्ध करवाई गई है।
15 फरवरी तक भरे जाने हैं यूजी कोर्स के ऑनलाइन परीक्षा फार्म
इक्डोल प्रशासन ने यूजी डिग्री कोर्स के लिए रेगुलर छात्रों के साथ 15 फरवरी तक बढ़ाई गई ऑॅनलाइन तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बिना लेट फीस के यह फार्म भरे जा सकते हैं।
यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश लेने की तिथि को बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को एबीवीपी की विवि इकाई का प्रतिनिधिमंडल इक्डोल निदेशक से मिला। इकाई अध्यक्ष योगराज और सचिव अंकित चंदेल की अगुवाई में मिले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निदेशक को मांग पत्र सौंपा और दोनों कोर्स में प्रवेश की तिथि को 10 फरवरी तक बढ़ाए जाने की मांग की थी ।