{"_id":"57f1f83c4f1c1b093426f561","slug":"icdeol-extend-dates-for-admission-in-post-graduate-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्डोल ने बढ़ाई पीजी कक्षाओं के लिए प्रवेश की तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इक्डोल ने बढ़ाई पीजी कक्षाओं के लिए प्रवेश की तिथि
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए स्नातकोत्तर कक्षाओं एमए, एमएससी गणित तथा एमकॉम की प्रवेश तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी इक्डोल के निदेशक आचार्य पीके वैद्य ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छात्र प्रवेश फॉर्म विश्वविद्यालय के इक्डोल भवन के काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा इक्डोल की वेबसाइट से भी डाउन लोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र इक्डोल सूचना केंद्र के फोन नंबर 0177-2832239, 2833419 और 2833444 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन