{"_id":"5a4798ac4f1c1b8b688bb4de","slug":"hrtc-tmpa-result-yet-not-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमपीए परीक्षा की जांच करवा जल्द घोषित किया जाए परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टीएमपीए परीक्षा की जांच करवा जल्द घोषित किया जाए परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम में टीएमपीए के 1300 पदों को भरने के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार ने पिछले महीने लिखित परीक्षा ली। इसमें 3816 पास हुए।
विज्ञापन
पास परीक्षार्थियों के दस्तावेजों का पुनर्मूल्यांकन भी हो गया था। लेकिन, अब सत्ता परिवर्तन होने पर भाजपा सरकार ने टीएमपीए के परिणाम को जांच के लिए रोक दिया। इससे परीक्षार्थी मायूस हैं।
विज्ञापन
परीक्षा पास करने वाले कुलवीर सिंह, दिलबाग सिंह, शानू, सुनील दत्त, राज कुमार, हरनेक सिंह, राजू, सुरेश, अमरजीत, बंटी, रंजन, गोल्डी, आशीष और अमित पठानिया ने कहा कि नई बनी भाजपा सरकार ने टीएमपीए के परीक्षा परिणाम को जांच के लिए रोक कर टेस्ट पास करने वाले युवाओं के साथ छलावा किया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को अगर संशय है, तो जल्द इसकी जांच करवाकर परिणाम को घोषित किया जाए, जिससे टेस्ट पास करने के बाद रोजगार की राह ताक रहे युवाओं के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो सके।
लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग लगाई है कि टीएमपीए भर्ती के अंतिम परिणाम को जांच करवाकर अतिशीघ्र घोषित किया जाए।