{"_id":"59478b0d4f1c1b0c298b46ae","slug":"hrtc-rm-written-exam-date-not-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद भी घोषित नहीं हुई लिखित परीक्षा की तारीख","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पांच माह बाद भी घोषित नहीं हुई लिखित परीक्षा की तारीख
मुनीश महाजन/अमर उजाला, जसूर (कांगड़ा)
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम में आरएम वर्क्स मैनेजर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसकी परीक्षा फरवरी में निर्धारित की गई थी। जो तिथि परीक्षा के लिए निश्चित हुई थी, उस दिन और एक अन्य परीक्षा के होने के कारण यह परीक्षा रद्द हो गई।
विज्ञापन
हैरानी की बात है कि पांच माह बीत जाने पर भी सरकार ने इस आवेदन के लिए अभी तक अगली तिथि निश्चित नहीं की है। जब आवेदनकर्ता निगम के शिमला स्थित कार्यालय में संपर्क करते हैं तो उन्हें यह बताया जाता है कि जल्द परीक्षा तिथि घोषित हो जाएगी। पांच माह बाद भी परीक्षा की तिथि घोषित न होने के कारण आवेदनकर्ता हताश हैं।
विज्ञापन
आवेदनकर्ता राजीव कुमार, श्यामलाल, दिनेश कटोच, अरविंद शर्मा, केवल कृष्ण, जयपाल, रघुनाथ सिंह, रविंद्र डढवाल, जगन्नाथ आदि ने सरकार से इन पदों के लिए तुरंत तिथि घोषित करने की मांग की है। उधर, परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि मामला ध्यान में है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करने के लिए परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व उपाध्यक्ष पथ परिवहन निगम डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि एक परीक्षा रद्द होने के बाद अगर सरकार इसके लिए अगली तिथि 5 माह बीत जाने पर भी घोषित न कर पाए तो इससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस सरकार नौजवानों को रोजगार देने के मामले में कितनी संजीदा है। कहा कि मंत्री बेरोजगारों के प्रति चिंता तो बहुत जताते हैं, लेकिन हकीकत सबके सामने है।