{"_id":"5d1f39358ebc3e3c7f549409","slug":"hrtc-piece-meal-worker-decided-to-go-on-strike-if-demands-not-fulfilled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी न होने पर आंदोलन करेंगे पीसमील वर्कर, बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मांग पूरी न होने पर आंदोलन करेंगे पीसमील वर्कर, बैठक में लिया फैसला
Fri, 05 Jul 2019 05:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Jul 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुबंध पर न लिए जाने से खफा पीसमील वर्करों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को एचआरटीसी की तारादेवी कार्यशाला में पीसमील वर्करों की राज्य स्तरीय बैठक हुई। इसमें 150 के करीब पीसमील वर्करों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
वर्करों ने दो टूक कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अब आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। प्रधान संजीव कुमार, खेम चंद, हरिकृष्ण, घनश्याम, मनोज, रोशन लाल ने कहा कि निगम की कार्यशालाओं में 900 से अधिक पीसमील वर्कर दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
आईटीआई डिप्लोमा होल्डर के लिए पांच साल और गैर आईटीआई वाले वर्करों के लिए छह साल की नीति भी बनी हुई है। इससे पीसमील वर्करों को राहत मिली थी।
इस नीति में तीन बैचों को निगम की ओर से पांच और छह साल की अवधि पूरी करने के बाद अनुबंध पर लिया भी जाता रहा लेकिन अब सात और आठ साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी अनुबंध पर नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे इस वर्ग में रोष है। कार्यशाला का बहुत सा काम इसी वर्ग के कंधों पर है। वर्कर्स के लिए आज तक छुट्टी तक का प्रावधान नहीं किया गया और न ही उचित वेतनमान दिया जा रहा है।
बैठक के दौरान एक बार फिर से सरकार से अपील की गई कि इस वर्ग को जल्द से जल्द अनुबंध पर लाया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो प्रदर्शन किया जाएगा।