{"_id":"57f331f44f1c1b8d32270335","slug":"hrtc-declared-driver-written-test-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी चालकों का परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचआरटीसी चालकों का परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी ने चालकों की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें 229 चालक परीक्षा के कई दौर पास करने में सफल रहे हैं। कई श्रेणियों में आवेदन न मिलने के कारण चालकों के 71 पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन
इनको भरने के लिए अब दोबारा से आवेदन मांगे जा सकते हैं। परिवहन निगम ने उत्तीर्ण चालकों की सूची अपनी वेबसाइट पर डाल दी है। अब इन चालकों को अंब, चंबा, जसूर, मंडी, सरकाघाट, नालागढ़, तारादेवी और बिलासपुर डिपो में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यहां चालकों का फिर से टेस्ट होगा। चालकों को टेस्ट पास करना होगा। इसके बाद चालकों प्रदेश के विभिन्न डिपुओं में तैनाती दी जाएगी। एचआटीसी के मंडलीय प्रबंधक अनिल सेन ने कहा कि एचआरटीसी चालकों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन