{"_id":"577a855d4f1c1b6c117f9e8a","slug":"hrtc-conductor-recruitment-one-more-chance-for-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती, इंटरव्यू का एक और मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती, इंटरव्यू का एक और मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन बहुउद्देशीय सहायक (टीएमपीए) का साक्षात्कार न देने वाले उम्मीदवारों को निगम प्रबंधन ने एक और मौका दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो किसी कारणवश साक्षात्कार नहीं दे सके, वे 6 जुलाई को सुबह 10 बजे संबंधित मंडलीय कार्यालय में जाकर साक्षात्कार दे सकते हैं।
विज्ञापन
निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी उम्मीदवार का साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम में टीएमपीए के 500 पदों को भरने के लिए 12 जून को लिखित परीक्षा ली गई थी। इसका परिणाम 27 जून को घोषित किया गया था।
विज्ञापन
इसमें मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने में सफल रहे 1630 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए एचआरटीसी के मंडलीय कार्यालयों में 1 से 6 जुलाई तक बुलाया जा रहा है। एचआरटीसी के मुख्य महा प्रबंधक रघुवीर सिंह चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन