{"_id":"577132ca4f1c1b2e5879b5fc","slug":"hrtc-announce-tmpa-conductor-recruitment-written-test-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HRTC: कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने सोमवार को टीएमपीए (परिचालक) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में करीब 29000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें 1630 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
अब इनके साक्षात्कार 1 जुलाई से होंगे। एचआरटीसी में 500 परिचालकों के पद भरे जाने हैं। रिक्त पदों को भरने से एचआरटीसी में परिचालकों की कमी दूर होगी। एचआरटीसी में इन कर्मचारियों की तैनाती अनुबंध आधार पर होगी।
विज्ञापन
एक साथ परिचालकों के इतने पद भरे जाने से सड़कों पर खड़ी बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। निगम प्रबंधन का कहना है कि साक्षात्कार के बाद उत्तीर्ण कर्मचारियों को परिचालकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें बसों में चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Published By Ashok Chauhan