फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hPU Youth Festival Group One started in shimla

एचपीयू के यूथ फेस्टिवल ग्रुप-एक का हुआ आगाज, छात्रों ने दी दमदार प्रस्तुति

Wed, 12 Sep 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
hPU Youth Festival Group One started in shimla

दमदार भाषण और आडिटोरियम में तालियों की गड़गड़ाहट। मौका था हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के ग्रुप-एक के युवा उत्सव का। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में बुधवार को फेस्टिवल का शुभारंभ शिक्षा सचिव अरुण शर्मा ने किया।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव ने इस ग्रुप-एक की दस स्पर्धाओं में भाग लेने आईं 62 कॉलेजों की टीमों में शामिल 250 छात्रों और 270 छात्राओं को स्पर्धा में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


पहले दिन हुए ग्रुप एक की स्पर्धाओं में संभाषण में प्रदेश भर से आईं 33 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया, जबकि काटूर्निंग की स्पर्धा में 32 कॉलेजों की टीमाें ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डा. इंद्रजीत सिंह और आयोजन समिति के मुखिया डा. ओपी शर्मा सहित पूरी टीम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर तक चलेंगी ग्रुप एक की स्पर्धाएं

hPU Youth Festival Group One started in shimla

डा. ओपी शर्मा ने बताया कि ग्रुप एक की यह स्पर्धाएं 15 सितंबर तक चलेंगी। इसमें छात्र-छात्राएं दस तरह की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

वाद-विवाद प्रतियोगिता वीरवार को होगी, जिसके लिए एक राष्ट्र एक चुनाव विषय दिया गया है। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी, रंगोली, स्पॉट पेंटिंग, चित्रकार,  स्पॉट फोटोग्राफी, क्ले मॉडलिंग और कोलाज मेकिंग की स्पर्धाएं होंगी।  

उन्होंने कहा कि पहले दिन हुए संभाषण और काटूर्निंग की स्पर्धा में इक्डोल के पूर्व निदेशक प्रो. ओपी सारस्वत, प्रो. रोशन, सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. सीएल सांख्यान जबकि आर्ट में रोहतक से बुलाए गए विशेषज्ञ दिनेश पाल और अजय यादव शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed