जून में हुई परीक्षा, पांच माह बाद भी नहीं आया रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की जून माह में प्रदेश भर के कॉलेजों में आयोजित की गई रूसा सीबीसीएस के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम पांच माह तक भी घोषित नहीं हो सका है। पांचवें महीने बाद भी पिछला परिणाम न आने से प्रदेश भर के हजारों छात्र परेशान हैं। वे फिलहाल इन दिनों चल रही परीक्षाओं पर ही ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
ईयर से सेमेस्टर सिस्टम किए जाने से समय से परीक्षा परिणाम नहीं निकल पा रहे हैं। विश्वविद्यालय को यूजी के पहले तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की नवंबर माह में समाप्त हो रही परीक्षाओं से पूर्व हर हाल में पिछले दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम घोषित करना पड़ेगा। एक दिसंबर से यूजी छात्रों की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होनी हैं। यदि परिणाम इस माह भी नहीं निकलता तो छात्रों के जून और नवंबर माह में हुई दो-दो सेमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजे लंबित हो जाएंगे।
तैयार हैं नतीजे, जल्द होगी घोषणा
ऐसे में सबसे अधिक परेशानी यूजी के छठे और अंतिम सेमेस्टर में पहुंच चुके छात्रों को पेश आएगी, चूंकि उन्हें इस सेमेस्टर में कुछ और अतिरिक्त विषय डिग्री के लिए तय क्रेडेट्स पूरे करने के लिए पढ़ने होते है। यदि उनकी पिछले किसी सेमेस्टर की री-अपीयर होगी
तो उसका पता उन्हें नया सेमेस्टर शुरू होने से पहले ही लग जाना चाहिए। ऐसा करने पर ही वे छठे सेमेस्टर की पढ़ाई के साथ री-अपीयर परीक्षा की तैयारी करने में सक्षम होंगे। नतीजे घोषित करने में देरी हुई, तो इससे ये छात्र परेशान होंगे। वर्तमान में यूजी में चल रहे पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में औसतन तीस हजार यानी करीब डेढ़ लाख छात्र पढ़ रहे हैं।
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने माना कि जून माह में हुई दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम तैयार करने में कुछ देरी हुई है। मगर दोनों सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम लगभग तैयार है। जल्द इसे घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया किया हर हाल में इसी महीने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पहले तीसरे और पांचवें सेमेस्टर परीक्षा तैयारियों में शिक्षकों की व्यस्तता के कारण परिणाम तैयार करने में देरी हुई है।