एचपीयू इस दिन लेगा बीएड और एमएड की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी
एचपीयू 29 फरवरी से नौ मार्च तक बीएड और एमएड की पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं लेगा। सत्र 2019-20 में बीएड परिणाम देरी से घोषित होने से नए बैच की कक्षाएं भी देर से शुरू हुई थीं। एमएड पीजी कोर्स की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं अन्य पीजी कोर्स के साथ दिसंबर में होती रही हैं, मगर पिछले दो सत्र से ये परीक्षाएं बीएड के साथ ही करवानी पड़ रही हैं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बीएड और एमएड के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया है। विवि प्रशासन की मानें तो 29 फरवरी से पहले एमएड की सौ दिन की कक्षाओं की आवश्यक शर्त पूरी हो जाएगी। इसलिए बीएड और एमएड की सेमेस्टर अंत परीक्षाएं एक साथ करवाई जा रही हैं। इससे इन्हें कम स्टाफ और कम खर्च पर संचालित करना आसान होगा।
छात्रों का सिलेबस भी पूरा हो जाएगा और तैयारी करने को अतिरिक्त समय मिलेगा। शेडयूल के मुताबिक बीएड के प्रथम सेमेस्टर के पेपर चाइल्ड हुड एंड डेवलपमेंट ईयर की परीक्षा 29 फरवरी, तीसरे सेमेस्टर के टीचिंग ऑफ लाइफ साइंस, टीचिंग ऑफ मैथेमेटिक्स परीक्षा 2 मार्च, पहले सेमेस्टर की कंटेंपरेरी इंडिया एंड एजूकेशन तीन मार्च, तीसरे सेमेस्टर की टीचिंग ऑफ इंग्लिश, टीचिंग ऑफ हिंदी और संस्कृत की परीक्षा चार मार्च को होगी। पांच मार्च को प्रथम सेमेस्टर की लैंग्वेज एक्रॉस करिकुलम, छह मार्च को तीसरे सेमेस्टर की टीचिंग ऑफ फिजिकल साइंसिज, सोशल साइंसिज, कॉमर्स की परीक्षा छह मार्च, सात मार्च को प्रथम सेमेस्टर की अंडरस्टैंडिंग डिसिप्लेन एंड सब्जेक्ट और 9 मार्च को टेक्सट रीडिंग रिफलेक्शन की परीक्षा होगी।