फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU will fill 325 posts of teachers including four directors, 141 post Re-advertised again

चार निदेशकों समेत शिक्षकों के 325 पद भरेगा एचपीयू, 141 के लिए दोबारा मांगे आवदेन

Wed, 12 Aug 2020 09:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Aug 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
HPU will fill 325 posts of teachers including four directors, 141 post Re-advertised again
hpu shimla

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर में शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापित 325 शिक्षकों में से 141 पदों को पुन: विज्ञापित कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके पीछे इन पदों के लिए अपर्याप्त आवेदन न आना वजह बताया गया है। आवेदन के लिए 17 अगस्त को विश्वविद्यालय का भर्ती पोर्टल www.recruitment.hpushimla.in खुल जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 7 सितंबर है। इन पदों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 2000 और आरक्षित वर्ग को एक हजार रुपये आवेदन फीस देनी होगी। विज्ञापित पदों में प्रोफेसर के 24 पद हैं, जिनमें पीजी सेंटर के लिए 19, यूआईटी के 4 पद शामिल है।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशकों के तीन पदों में रीजनल सेंटर धर्मशाला का एक, यूआईएलएस और यूआईटी निदेशक का एक पद शामिल है। एसोसिएट प्रोफेसर के 43 पदों में पीजी सेंटर के 25, आईसीडीईओएल के आठ, यूआईटी के 6, यूआईएलएस का एक पद, इवनिंग स्टडीज डिपार्टमेंट के दो और रीजनल सेंटर धर्मशाला का एक पद शामिल है। असिस्टेंट प्रोफेसर के विज्ञापित 71 पदों में पीजी सेंटर के 20, आईसीडीईओएल के 5, इवनिंग स्टडीज विभाग के लिए 8, रीजनल सेंटर धर्मशाला के 11, यूबीएस के 4, यूआईटी के 21, जबकि यूआईएएस के दो असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed