अब इस दिन होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, एचपीयू ने इसलिए बदली तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। एचपीयू अब बीएड की प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई को करवाएगा। पहले परीक्षा 15 जुलाई को रखी गई थी। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की 15 जुलाई को दो पदों के लिए होने वाली परीक्षा के कारण शेड्यूल बदला गया है।
बताया जा रहा है कि बीएड की प्रवेश परीक्षा करवाने के लिए केंद्रों की कमी के कारण ऐसा किया गया है। इस दिन कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भी परीक्षा करवाई जा रही है। बीएड के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश को होने वाली परीक्षा के लिए विवि को साढ़े तेरह हजार से अधिक आवेदन मिले हैं।
आवेदनकर्ताओं की अधिक संख्या होने के कारण विवि को परीक्षा केंद्र प्रदेश भर में स्थापित करने होंगे। एचपीयू की प्रवेश परीक्षा शाखा ने आवेदनकर्ताओं की संख्या को देखते हुए प्रदेश भर में 16 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा करवाने का निर्णय लिया था, मगर तय की गई तिथि वाले दिन कर्मचारी चयन आयोग की ओर से
कई परीक्षा केंद्रों में लाइनमैन और सब स्टेशन अटेंडेंट की परीक्षा भी करवाई जानी है। यह सुबह और शाम दोनों सत्रों में होनी हैं। इस कारण विवि को बीएड की प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव करना पड़ रहा है।
तय नहीं कितनी सीटों, कॉलेजों के लिए परीक्षा
अब बीएड की प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई को प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में होगी। अभी तक 15 जुलाई को पूर्व निर्धारित परीक्षा के लिए विवि ने ऑनलाइन परीक्षा रोलनंबर जारी नहीं किए हैं। परीक्षा की नई तय की गई तिथि के मुताबिक ही अब परीक्षार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा रोलनंबर जारी होंगे।
इसके लिए अलग से आवेदनकर्ताओं को उनके मोबाइल नंबर पर संदेश आ जाएगा। अभ्यर्थी मेसेज आने पर अपने दिए गए लॉगइन से साइट से रोलनंबर डाउनलोड कर पाएंगे।
निजी बीएड कॉलेजों की मान्यता का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस कारण अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि नए सत्र में किस निजी कॉलेज को कितनी सीटें भरने की अनुमति मिलेगी। न्यायालय का फैसला आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।