{"_id":"59242aaa4f1c1bd56a535b91","slug":"hpu-violence-sfi-workers-burned-identity-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में हिंसा के विरोध में एसएफआई ने जला दिए आईकार्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विवि में हिंसा के विरोध में एसएफआई ने जला दिए आईकार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 24 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय की एसएफआई इकाई ने विवि में हुई हिंसा के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कुलपति का कार्यकाल समाप्त होने पर जल्द से जल्द नए कुलपति की तैनाती करने की मांग रखी। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने अपने पहचान पत्र जलाकर रोष व्यक्त किया। परिसर में निकाली गई रैली और पुस्तकालय के बाहर किए गए धरना-प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कुलपति हटाओ विवि बचाओ के नारे लगाए। उनका कार्यकाल न बढ़ाने की मांग रखी।
विज्ञापन
इकाई उपाध्यक्ष दीक्षा चौहान और सह सचिव केवल कुमार ने सभा में कहा कि कुलपति ने छह वर्ष के कार्यकाल में पद का दुरुपयोग कर अपने स्वार्थ साधे हैं। भर्तियों में उनके ऊपर धांधली किए जाने जैसे महिला उम्मीदवारों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्हीं के कार्यकाल में विवि में फर्जी डिग्री, फर्जी तरीके से चहेतों को प्रवेश दिए जाने जैसे कई मामले उजागर हुए।
विज्ञापन
नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार कुलपति की कार्यप्रणाली और उनके कार्यकाल में लगे गोलमाल के आरोपों को ध्यान में रखकर ही नए कुलपति की तैनाती करे। कार्यकर्ताओं ने कुलपति को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के साथ अपने आई कार्ड विरोध स्वरूप जलाए। एसएफआई नेताओं ने चेताया है कि सरकार ने कुलपति का सेवाकाल बढ़ाया तो 24 को विवि में महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें छात्र अपनी विवि से प्राप्त की डिग्रियों तक को जला लेंगे।
विज्ञापन