HPU: यूजी की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 अप्रैल से, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू की अंडर ग्रेजुएट डिग्री के सेमेस्टर अंत की परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि बीए/बीएससी/बी कॉम/ शास्त्री /बीएसई माइक्रोबायोलॉजी/ बायोटेकभनोलॉजी ऑनर्स कोर्स/ बीबीए/ बीसीए/ बीटीए और बीपीई बीए एनएलबी और बीएफएए पहले सेमेस्टर अंत की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया जारी है।
इसके लिए 31 मार्च अंतिम तिथि तय की गई है। विवि की यूजी कोर्स के लिए बनी अलग साइट पर परीक्षा फार्म उपलब्ध हैं। छात्र तय तिथि को परीक्षा फार्म भरें। इसके बाद छात्रों से तय नियमों के तहत लेट फीस वसूल की जाएगी।
विवि ने सभी कॉलेज और संस्थान प्रमुखों को तय समय सीमा के भीतर परीक्षा फार्म भरवाने की प्रक्रिया पूरी करने और छात्रों की ओर से भरे फार्म की हार्ड कॉपी को सत्यापित कर विवि को समय रहते भेजने को कहा है।
इसमें कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2016-17 बैच के छात्रों के लिए तय की गई पात्रता शर्तों को जांचें और पूरे और सही भरे फार्म को ही तय साइट पर जमा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित करने में कोई परेशानी न आए।
इक्डोल में यूजी कक्षाओं के पीसीपी 10 मार्च से
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) से स्नातक डिग्री बीए, बीकॉम के दूसरे/ चौथे/ छठे सेमेस्टर की पढ़ाई करने वाले छात्रों के पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम का शेड्यूल जारी कर दिया है। इक्डोल निदेशक
प्रो. पीके वैद ने बताया कि व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम (पीसीपी) आगामी 10 मार्च से 31 मार्च 2017 तक आयोजित किए जाएंगे। पीसीपी(कक्षाएं) विवि के इक्डोल भवन में ही आयोजित की जाएंगी, कक्षाओं का विस्तृत शेडयूल इक्डोल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है, वहीं छात्रों को डाक से इसकी सूचना भी भेजी गई है।