{"_id":"5a5c4cd84f1c1b6b268b4830","slug":"hpu-shimla-will-host-water-sports-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार वाटर स्पोर्ट्स की मेजबानी करेगा एचपीयू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पहली बार वाटर स्पोर्ट्स की मेजबानी करेगा एचपीयू
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 16 Jan 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पहली बार इंटर यूनिवर्सिटी वाटर स्पोर्ट्स की मेजबानी करेगा। 19 से 21 मार्च तक सेलिंग याचिंग स्पर्धा कांगड़ा जिले के पौंग डैम में होगी।
विज्ञापन
हालांकि, विश्वविद्यालय ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी से सभी चारों वाटर स्पोर्ट्स की इंटर यूनिवर्सिटी की मेजबानी मांगी थी, मगर विवि को इस बार सिर्फ सेलिंग (याचिंग) इवेंट ही मिला है।
विज्ञापन
इसमें देश भर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों को बुलाया गया है। इनमें साउथ और नार्थ के कई विश्वविद्यालयों की पुष्टि भी चुकी है। इसके लिए प्रदेश विश्वविद्यालय के फिजिकल एजूकेशन एंड युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने पहल की थी।
विज्ञापन
इससे पूर्व इंटर यूनिवर्सिटी वाटर स्पोर्ट्स हिमाचल में ही होती थीं, मगर इनकी मेजबानी पंजाब, चंडीगढ़ और पंजाबी यूनिवर्सिटी करती थीं।
बीते शैक्षणिक सत्र में निदेशालय ने इसे स्पोर्ट्स कलेंडर में शामिल किया और इस बार चारों स्पर्धाओं केकोइंग, केनोइंग, रोइंग और सेलिंग याचिंग में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीमें हिस्सा लेंगी।
इसके लिए एचपीयू ने अलग से कमेटी बनाकर चारों इवेंट के लिए विभिन्न कॉलेजों से वाटर स्पोर्ट्स के बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन भी कर लिया है।
ट्रायल के बाद केकोइंग, केनोइंग और रोइंग में सात छात्र और सात छात्राओं, जबकि सेलिंग याचिंग की एचपीयू टीम में पांच छात्राएं और पांच छात्रों की दस सदस्यीय टीम चुन ली गई है।
रीजनल वाटर स्पोर्ट्स विभाग कर रहा सहयोग
वाटर स्पोर्ट्स की मेजबानी और एचपीयू की टीम में चुने गए कॉलेजों के छात्र खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में रीजनल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पौंग डैम विश्वविद्यालय का सहयोग कर रहा है।
सेलिंग याचिंग की इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा की तैयारियां की जा रही हैं। इसमें खिलाड़ियों के रहने आदि की व्यवस्था की जा रही है।
मेजबानी के लिए प्रदेश विवि तैयार
प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मेजबानी को एचपीयू तैयार है। सेलिंग याचिंग के अलावा अन्य तीन वाटर स्पोर्ट्स की होने वाली स्पर्धाओं में पहली मर्तबा विश्वविद्यालय की टीम हिस्सा भी लेगी।
इसके लिए 52 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इंटर यूनिवर्सिटी सेलिंग याचिंग स्पर्धा की मेजबानी एचपीयू का इंदौरा कॉलेज करवा रहा है।
इसके लिए उक्त कॉलेज के प्राचार्य अनिल रत्न वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी काम कर रही है। इसमें राज कुमार, अश्वनी देहरी कॉलेज के अलावा प्रवीण रणौत, घुमारवीं और रोकश शारीरिक शिक्षक सदस्य बनाए गए है।