फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla will conduct PG degree courses exams from 20th november

पीजी परीक्षा बीस नवंबर से, इक्डोल में लटके दाखिले

Sat, 20 Oct 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 20 Oct 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla will conduct PG degree courses exams from 20th november

विश्वविद्यालय बीस नवंबर से पीजी डिग्री कोर्स की परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी में है। वहीं विवि के दूरवर्ती शिक्षा केंद्र में पीजी कोर्स में अब तक दाखिले तक शुरू नहीं हो सके हैं। 27 अक्तूबर तक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि तय की गई है।

विज्ञापन


इसका लाभ इक्डोल से पीजी कोर्स करने के लिए इंतजार कर रहे छात्रों को शायद ही मिले। विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय  दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में पीजी कोर्स में प्रवेश का मामला अभी यूजीसी में ही लटका हुआ है।  
विज्ञापन


हालांकि विश्वविद्यालय और इक्डोल प्रशासन यही आस लगाए बैठा है कि जल्द ही इक्डोल में पीजी कोर्स में प्रवेश को यूजीसी से अनुमति मिल जाएगी। अभी तक असमंजस की स्थिति ही बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर में हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं इक्डोल से पीजी कोर्स में दाखिला शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इक्डोल से पिछले सत्र तक कुछ प्रेक्टिकल और रेगुलर कक्षाएं लगाने की अनिवार्य शर्त वाले पीजी कोर्स को छोड़ कर सभी में पीजी करवाता है। ऐसे करीब 17 से 18 कोर्स हैं। 

इक्डोल में यूजीसी में दूरवर्ती शिक्षण संस्थानों को संचिलित करने के लिए बने डिस्टेंस एजूकेशन ब्यूरो ने नेक ग्रेडिग में 3.26 अंक प्राप्त करने की शर्त के चलते इक्डोल को फिलहाल नया बैच बिठाने के लिए मान्याता यूजीसी से नहीं मिल पाई है।

विवि का नेक ग्रेड अभी सिर्फ  3.21 है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार स्वयं इक्डोल को बैच बिठाने को मान्यता दिए जाने का मामला मानव संसाधन विकास मंत्री केक समक्ष उठा चुके है।

इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया के मुताबिक पोर्टल के माध्यम से पूरी जानकारी और औपचारिकताओं के साथ मान्यता लेने के लिए आवेदन कर दिया गया है। उनका कहना है कि जल्द इस मामले को लेकर यूजीसी में बैठक होनी है, उसके बाद फैसला आ जाएगा और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

उनका कहना है कि पीजी कोर्स की प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं जल्द से जल्द यूजीसी से मान्यता दिलवाने के लिए प्रयास कर रहे है, इसके लिए वे यूजीसी के अधिकारियों से मिलकर मामला उठा चुके है। 


सामान्य वर्ग के छात्रों के पास प्राइवेट डिग्री करने का होता एक मात्र विकल्प 
पीजी डिग्री कोर्स में प्रथम सेमेस्टर में छात्राओं को प्राइवेट उम्मीदवार प्रवेश लेकर परीक्षा फार्म भर दिए है, मगर सामान्य वर्ग के छात्र जो रेगुलर प्रवेश नहीं पाते या नौकरी पेशा के कारण रैग्यूलर पीजी की पढ़ाई नहीं कर पाते। उनके पास इक्डोल से ही डिग्री करने का एक मात्र विकल्प रहता है। विवि में हर साल इक्डोल में हजारों छात्र कोर्स में प्रवेश लेते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed