{"_id":"5d16425a8ebc3e3c985fd7c4","slug":"hpu-shimla-ug-sixth-semester-results-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू के यूजी छठे सेमेस्टर का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू के यूजी छठे सेमेस्टर का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
Fri, 28 Jun 2019 10:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री बीए, बीएससी और बीकॉम कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। महज 40 दिन में छठे अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
पीजी कोर्स की एक जुलाई से शुरू हो रही काउंसलिंग को देखते हुए विवि के परीक्षा विंग ने 2016 बैच के छठे सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले छात्र- छात्राओं को इतना जल्दी परिणाम तैयार कर दे दिया है।
विज्ञापन
स्नातक डिग्री के छठे सेमेस्टर की इस परीक्षा में कुल 37,782 विद्यार्थी बैठे थे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
देर शाम तक इसे विवि के एग्जाम पोर्टल पर परिणाम अपलोड कर दिया जाएगा। इसे शनिवार को छात्र अपने लागइन आईडी अकाउंट के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि पीजी कोर्स की शुरू होने वाली प्रक्रिया को देखते हुए कम से कम समय में परीक्षा परिणाम तैयार कर घोषित किया गया है। इसमें कॉलेज शिक्षकों के साथ ही विवि की परीक्षा शाखा के कर्मचारियों ने दिन रात एक कर परिणाम तैयार करने में सहयोग किया है।