{"_id":"606952453fc03d27fa52c5bd","slug":"hpu-shimla-ug-result-not-showing-on-website-student-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला की वेबसाइट पर नहीं दिख रहा यूजी परिणाम, विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला की वेबसाइट पर नहीं दिख रहा यूजी परिणाम, विद्यार्थी परेशान
Sun, 04 Apr 2021 11:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने देरी से ही सही यूजी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट तो किया, लेकिन अभी भी बहुत से विद्यार्थी ऑनलाइन परिणाम नहीं देख पा रहे हैं। इसमें यूअर रिजल्ट अवेटिड का मैसेज ही आ रहा है। बीते रोज रिजल्ट अपलोड कर खोली गई साइट में छात्र लगातार अपने परिणाम को अपने दिए गए लाग इन आईडी से परिणाम अंक तालिका, ग्रेड कार्ड देखने का प्रयास कर रहे हैं, मगर वे इस मैसेज को देख कर निराश हो रहे है।
विज्ञापन
संजौली, आरकेएमवी सहित नादौन, हमीरपुर के एक अन्य निजी कॉलेज से छात्रों ने रिजल्ट नजर न देख पाने की शिकायत की है। इन छात्रों का कहना है कि उनका परिणाम नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय के इस ऑनलाइन सिस्टम ने एक बार फिर से प्रदेश भर के उन हजारों छात्रों को परेशान किया है, जिनके रिजल्ट उन्हें ऑनलाइन नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
17 अप्रैल से इन्हीं छात्रों की अगली कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू होनी है, इसलिए छात्र सरकार के फैसले के मुताबिक अपने पिछले प्रमोशन के रिजल्ट उन्हें मिले अंकों को देखना चाह रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी दूर हो। उनकी इस समस्या का कैसे समाधान होगा, छात्रों को समझ नहीं आ रहा है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण छात्र विश्वविद्यालय में भी अपने परिणाम से संबंधित पूछताछ भी नहीं कर पाएंगे। इस परेशानी से उनकी अगली कक्षा की तैयारियां भी कहीं न कहीं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने वीरवार को सरकार के फैसले के मुताबिक कोरोना काल में परीक्षा न हो पाने के कारण यूजी पहले और दूसरे वर्ष के छात्र छात्राओं को प्रमोट कर परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिया था, जिसे एक दिन पर शुक्रवार को वेबसाइट पर जारी किया। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि जिन छात्रों को रिजल्ट ऑनलाइन देखने में समस्या पेश आ रही है, वे कार्य दिवस पर विवि के 2833557,2833558 और कंप्यूटर सेंटर के 2833592 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।