{"_id":"6036706d9e5ae57ed20e3318","slug":"hpu-shimla-ug-grade-correction-exams-from-12-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मार्च से शुरू होंगी एचपीयू की यूजी श्रेणी सुधार परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
12 मार्च से शुरू होंगी एचपीयू की यूजी श्रेणी सुधार परीक्षाएं
Wed, 24 Feb 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Feb 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री के श्रेणी सुधार और अधूरी डिग्री पूरी करने को दिए परीक्षा के मौके की डेटशीट जारी कर दी है। यह मौका 2000 से 2012-13 तक यूजी डिग्री में प्रवेश पाने वाले छात्रों को दिया है। शेड्यूल के मुताबिक ये परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी और अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन
बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष की विशेष परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होंगी और 6 मई तक चलेंगी। द्वितीय वर्ष की विशेष परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 9 अप्रैल तक और तृतीय वर्ष की विशेष परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन