{"_id":"599d7a394f1c1bd2118b46f4","slug":"hpu-shimla-ug-degree-course-exam-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने जारी किया यूजी डिग्री कोर्स की परीक्षाओं का शेडयूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने जारी किया यूजी डिग्री कोर्स की परीक्षाओं का शेडयूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों में चल रहे यूजी डिग्री कोर्स के सेमेस्टर अंत की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय ने पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौंवे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए रूसा की वेबसाइट पर फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
इन्हें छात्र अपने दिए गए लॉग इन आईडी के माध्यम से भर सकते हैं। यूजी डिग्री कोर्स के इन सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 अक्तूबर से शुरू होंगी। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए 11 सितंबर आवेदन की अंतिम तारीख तय की गई है। इसके बाद भरे जाने वाले परीक्षा फार्म पर विवि तय दरों के मुताबिक लेट फीस वसूल करेगा।
विज्ञापन
प्रदेश भर में औसतन यूजी के चल रहे पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में तीस हजार से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। विवि ने इस परीक्षा केंद्रों के लिए जिलावार परीक्षा केंद्र भी अधिसूचित कर दिए हैं। परीक्षार्थियों को पहले सेमेस्टर के रि-अपीयर और तीसरे, पांचवें, सातवें और नौंवे सेमेस्टर अंत के परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट www.hpuniv.hp.gov.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
छात्रों को अपने पुराने लॉग इन आईडी का इस्तेमाल कर फार्म भरने होंगे। यूजी कोर्स में नए शैक्षणिक सत्र 2017-18 में रूसा च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) पहले सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र ww.admissions.hpushimla.in के माध्यम से ही प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
इन कोर्स के छात्रों को भरने होंगे परीक्षा फार्म
स्नातक डिग्री के सीबीसीएस (रूसा) के तहत बीए/बीएससी/ बीकॉम/शास्त्री/बीएससी ऑनर्स बायो टेक्नालॉजी और माइक्रोबायोलॉजी/बीबीए/बीसीए /बीटीए और बीपीई के पहले तीसरे और पांचवें, जबकि बीए एलएलबी ऑनर्स के पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौंवे सेमेस्टर के रेगुलर और इक्डोल छात्रों को 13 अक्तूबर से शुरू होने वाली सेमेस्टर अंत की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने होंगे।