फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla UG Courses exams in March 2019

मार्च में होंगी यूजी परीक्षाएं, ऑनलाइन भरे जाएंगे फार्म

Sat, 22 Dec 2018 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Dec 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla UG Courses exams in March 2019

कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम की सालाना परीक्षाएं मार्च महीने में होंगी। पहली बार करवाई जा रही इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म के सॉफ्टवेयर को पूरी तरह से तैयार नहीं किया जा सका है। इसमें कुछ विषयों से संबंधित आवश्यक जानकारी कंप्यूटर सेंटर को न मिल पाने के कारण सॉफ्टवेयर तैयार नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


इस कारण अभी तक विवि ने अब तक परीक्षा फार्म भरने को एग्जाम पोर्टल को नहीं खोला है। विवि के परीक्षा नियंत्रक अगले सप्ताह हर हाल में इस पोर्टल को खोल दिए जाने और ऑनलाइन फार्म अपलोड कर फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू करने का दावा किया है।
विज्ञापन


इस ईयर सिस्टम की परीक्षाओं को करने के लिए ऑनलाइन फार्म तैयार कर पोर्टल के माध्यम से भरवाने के अलावा विवि को एक साथ हर संकाय में आठ-आठ परीक्षाएं करवाने की तैयारी करने और इसकी डेटशीट तैयार करने को भी माथापच्ची करनी पड़ रही है। मार्च माह में शुरू होने वाली ये परीक्षाएं डेढ़ से दो माह तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

HPU Shimla UG Courses exams in March 2019

यूजी डिग्री कोर्स में ईयर सिस्टम किए जाने पर इस बार प्राइवेट या इक्डोल के छात्रों को प्रवेश नहीं मिला है। इसलिए परीक्षार्थियों की संख्या कम रहेगी। औसतन 14 से 20 हजार छात्र और छात्राएं कम हो जाएंगी। 

जल्द खोल दिया जाएगा एग्जाम पोर्टल : परीक्षा नियंत्रक 
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी का कहना है कि यूजी डिग्री कोर्स की पहली बार मार्च माह में वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं, इसके लिए सोमवार के बाद कभी भी ऑनलाइन एग्जाम फार्म भरने को एग्जाम पोर्टल खोलने की पूरी कोशिश की जा रही है। फार्म के लिए नए सॉफ्टवेयर को तैयार करने का कार्य 98 फीसदी तक कर लिया गया है। दो से तीन विषयों का ब्योरा आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed