{"_id":"600c38ce8ebc3e33d272c2ad","slug":"hpu-shimla-to-take-exam-on-february-26-for-admission-to-ph-d","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी में प्रवेश के लिए 26 फरवरी को परीक्षा लेगा एचपीयू शिमला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीएचडी में प्रवेश के लिए 26 फरवरी को परीक्षा लेगा एचपीयू शिमला
Sat, 23 Jan 2021 08:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Jan 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 26 फरवरी को विवि के विभिन्न शैक्षणिक विभागों की पीएचडी की सीटों के प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इन सीटों की प्रवेश परीक्षा के लिए दस फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2020-21 के लिए पीजी डिग्री में 55 फीसदी प्राप्तांक पात्रता तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए पांच फीसदी अंक की छूट रहेगी। पात्रता को लेकर नियम और शर्तें विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने पीएचडी की विभागों की खाली सीटों का ब्योरा वेबसाइट पर दिया है। इसके मुताबिक केमिस्ट्री विभाग में 16 और कंप्यूटर साइंस में 19 सीटों के लिए, गणित में दो, बायोटेक में तीन, इतिहास में दो, राजनीति शास्त्र में आठ, संस्कृत में एक, कॉमर्स में तीन, अर्थशास्त्र में सात, हिंदी में एक, लोक प्रशासन में दो, विजुअल आर्ट में एक, समाज शास्त्र में दो, विधि विभाग की एक, शिक्षा विभाग की दो, साइकोलॉजी की पांच, पर्यटन की एक, प्रबंधन की सात और दीन दयाल उपाध्याय पीठ की पांच सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन