फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla special chance for improvement in post graduate exams

HPU: स्नानकोत्तर डिग्री में श्रेणी सुधार का विशेष अवसर, पांच हजार देकर करें आवेदन

Fri, 12 Apr 2019 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Apr 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla special chance for improvement in post graduate exams
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

एचपीयू ने 1990 के बाद पीजी डिग्री कोर्स में श्रेणी सुधार के लिए आवेदन की तारीख 20 अप्रैल तक बढ़ा दी है। विवि ने बीती 22 जनवरी को हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये फीस देकर श्रेणी में सुधार का विशेष मौका दिया है। इसका लाभ अधिक से अधिक डिग्री धारकों को देने के उद्देश्य से विवि ने आवेदन की तारीख बढ़ा दी है।

विज्ञापन


अब डिग्री धारक 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जून 2019 में होने वाली पीजी डिग्री कोर्स की परीक्षा में श्रेणी सुधार करने वाले डिग्री धारक बैठ सकेंगे। इन्हें प्रति सेमेस्टर परीक्षा के लिए पांच हजार रुपये फीस देनी होगी। इसके बाद लेट फीस ली जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि यह डिविजन इंप्रूव करने का विशेष मौका है। इसके लिए भरे जाने वाले फॉर्म 20 अप्रैल तक विवि पहुंच जाने चाहिए। आवेदन फॉर्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड कर भरना होगा और तय फीस विवि में जमा करवानी होगी।

विज्ञापन

दस हजार फीस देकर पूरी करें एमए की डिग्री

विवि ने एमए डिग्री कोर्स चार साल में पूरा न कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परीक्षा देकर डिग्री पूरी करने को दो विशेष मौके देने का निर्णय लिया है। वर्ष 2000 के बाद एमए कोर्स करने वाले वे छात्र पात्र होंगे, जो किन्हीं कारणों से सभी परीक्षाएं पास नहीं कर सके हैं।

इन छात्र-छात्राओं को प्रति सेमेस्टर दो चांस के लिए दस हजार रुपये फीस देनी होगी। इसके लिए भी बिना लेट फीस आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। आवेदन फॉर्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं जून 2019 में होंगी। 

इक्डोल के छात्र डाउनलोड करें यूजी परीक्षा के रोल नंबर 
एचपीयू के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने कहा कि यूजी डिग्री कोर्स की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं रेग्यूलर छात्रों के साथ गुरुवार से शुरू हो चुकी हैं।

इनमें बैठने वाले इक्डोल छात्रों के रोल नंबर एग्जाम पोर्टल के माध्यम से छात्र यूजर आईडी के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं। परीक्षा रोल नंबर एडमिट कार्ड परीक्षा देने के लिए अनिवार्य किए गए हैं। इसलिए जिन छात्रों की परीक्षाएं गुरुवार के बाद शुरू हो रही हैं, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed