फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla set out of syllabus question paper for english exam

पेपर बीच में ही छोड़कर बाहर आ गए परीक्षार्थी, ये रही वजह

Thu, 22 Mar 2018 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 22 Mar 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla set out of syllabus question paper for english exam

स्नातक डिग्री कोर्स के पुराने ईयर सिस्टम की बीए अंतिम वर्ष की इंग्लिश की परीक्षा में सिलेबस के बाहर का प्रश्न पत्र बांटे जाने पर परीक्षार्थी परीक्षा छोड़कर बाहर निकल आए। पुराने ईयर सिस्टम के तहत हजारों की फीस चुकाकर विशेष अवसर के तहत परीक्षा देने पहुंचे इन परीक्षार्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने उन्हें गलत प्रश्नपत्र बांट दिया, जो सिलेबस का नहीं था।

विज्ञापन


इस कारण वे परीक्षा में आए प्रश्नों को हल नहीं कर पाए। परीक्षा छोड़कर इन परीक्षार्थियों ने विवि के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की और सिलेबस के बाहर से प्रश्न पत्र आने पर दोबारा परीक्षा करवाने की मांग उठाई। उधर, परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों से कहा कि प्रश्न पत्र सही सेट और प्रिंट कर बांटा गया है। इसमें विवि के स्तर पर कोई चूक नहीं हुई है।
विज्ञापन


बावजूद इसके चूंकि छात्रों ने परीक्षा आधे में छोड़ दी, तो उनकी मांग पर इसी पाठ्यक्रम में प्रश्न पत्र सेट कर दोबारा परीक्षा आयोजित करने पर विचार किया जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक से मिले परीक्षार्थियों का कहना था कि दस से बारह हजार की फीस चुकाने के बाद परीक्षा का यह मौका दिया गया था, मगर वे प्रश्न पत्र में पूछे गए सवालों को हल करने में असमर्थ थे, चूंकि प्रश्न पत्र नए सिलेबस के मुताबिक बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू में विशेष अवसर की इंग्लिश का था पेपर

hpu shimla set out of syllabus question paper for english exam
एचपीयू शिमला

इन परीक्षार्थियों में वंदना, मीना, इंदु, हरदेई, पूजा, अलका, रेखा, बलदेव, वर्षा, सलोचना और सौरभ आदि शामिल थे। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से परीक्षा देने आए है। इसमें उनका हजारों का खर्च हुआ है। प्रश्न पत्र देकर उन्हें परीक्षा छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। इसमें विवि की चूक रही है, इसलिए उन्हें परीक्षा का दोबारा मौका दिया जाए।

विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि जो परीक्षार्थी शिकायत लेकर आए थे, उन्होंने 2007-08 में बदले गए सिलेबस के मुताबिक परीक्षा की तैयारी की थी।  प्रश्न पत्र 2012-13 में बदले गए स्नातक अंतिम वर्ष के लिए लागू सिलेबस में से ही सेट किया गया था।

अब यदि परीक्षा होगी तो वह भी इसी सिलेबस के मुताबिक होगी। चूंकि छात्र परीक्षा छोड़ कर बाहर आ गए थे, तो दोबारा परीक्षा करवाने और तिथि तय करने पर फैसला लिया जाएगा, जिसकी सूचना छात्रों को दे दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed