एचपीयू ने जारी किया बीएड ऑनलाइन काउंसलिंग का शेडयूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने पहली बार आयोजित की जा रही बीएड की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेडयूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग के आधार पर ही धर्मशाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टीचिंग एजूकेशन और विवि के शिक्षा विभाग सहित विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।
ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया तीन जुलाई से शुरू होगी। तीसरे राउंड की काउंसलिंग दो अगस्त तक चलेगी, जबकि मॉपअप राउंड आठ और नौ अगस्त को होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि ने बताया कि बीएड की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेडयूल विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है।
ऑनलाइन काउंसलिंग का शेडयूल
तिथि इवेंट
प्रथम राउंड
तीन जुलाई से 9 जुलाई बीएड प्रवेश परीक्षा में अपीयर परीक्षार्थी अपने लॉगइन आईडी से
एडमिशन पोर्टल www.admissions.hpushimla.in के माध्यम से कॉलेज की च्वाइस भरेंगे।
12 जुलाई आवेदकों के लॉगइन के माध्यम से कॉलेज आवंटन होगा
13 जुलाई से 17 जुलाई आवंटित सीटों का संबद्ध कॉलेजों में मूल प्रमाण पत्रों की जांच
ऑनलाइन फीस जमा होगी /आवंटित कॉलेज में बदलाव को आवेदन
दूसरे राउंड की काउंसलिंग
18 जुलाई से 21 जुलाई लॉगइन आईडी से कॉलेज च्वाइस को ऑनलाइन आवेदन
24 जुलाई आवेदन के आधार पर सीट आवंटित सीटों की सूची जारी होगी
25 से 28 जुलाई आवंटित की सीटों का संबद्ध कॉलेजों में मूल प्रमाण पत्रों की जांच
ऑनलाइन फीस जमा होगी /आवंटित कॉलेज में बदलाव को आवेदन
तीसरे दौर की काउंसलिंग
29 से 31 जुलाई तीसरे राउंड की काउंसलिंग को कॉलेज च्वाइस को आईडी से आवेदन
02 अगस्त लॉगइन आईडी पर सीट आवंटन
03 अगस्त से 06 अगस्त आवंटित की सीटों का संबद्ध कॉलेजों में मूल प्रमाण पत्रों की जांच
ऑनलाइन फीस जमा होगी
08 अगस्त से 09 अगस्त मॉपअप राउंड काउंसलिंग
फिजिकल काउंसलिंग एचपीयू में