{"_id":"5a8ab4914f1c1b514a8ba285","slug":"hpu-shimla-schedule-for-ug-semester-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेडयूल जारी, भरें ऑनलाइन फॉर्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेडयूल जारी, भरें ऑनलाइन फॉर्म
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूजी की इन तीनों सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने परीक्षा फार्म भरने के लिए तय किए गए शेड्यूल की अधिसूचना जारी कर दी है। मंगलवार से छात्र अपने दिए गए लॉगइन के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
यह पहला मौका है कि जब विश्वविद्यालय तय किए गए यूजी के अकादमिक शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाएं संचालित कर रहा है। हालांकि परीक्षा परिणाम अभी भी तय कार्यक्रम के अनुसार छात्रों को नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
यूजी की 11 अप्रैल से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं में करीब सवा लाख से अधिक छात्र बैठेंगे। परीक्षा फार्म भरने से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है। तय की गई लेट फीस के बाद छात्रों से तय दरों पर लेट फीस वसूल की जाएगी।
11 अप्रैल को पूरे होंगे 90 दिन की कक्षाएं
विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग द्वारा तय किए गए अकादमिक शेड्यूल के मुताबिक 13 नवंबर को पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की रुटीन परीक्षाएं पूरी हो गई थीं। इसके बाद सप्लीमेंटरी/कंपार्टमेंट की परीक्षाएं दिसंबर अंत तक संचालित की गई थी। 13 नवंबर के बाद से 11 अप्रैल तक 90 टीचिंग डे पूरे हो जाएंगे।
छठे सेमेस्टर का तय समय पर परिणाम देने का प्रयास
विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी का कहना है कि यूजी के अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जून माह से पहले देने का प्रयास है। इसलिए 11 अप्रैल यूजी की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी, जो मई माह मध्य से पहले समाप्त हो जाएंगी।