{"_id":"59a16c954f1c1b18718b4761","slug":"hpu-shimla-sca-nomination-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU ने एससीए के मनोनयन के लिए जारी किया शेडयूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPU ने एससीए के मनोनयन के लिए जारी किया शेडयूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 27 Aug 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवि और इससे संबद्ध सभी निजी-सरकारी कॉलजों में एससीए गठन को शेडयूल जारी कर दिया है। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने इस संदर्भ में शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें संस्थानों को दस दिन का समय दिया है। इस बार भी मेरिट के आधार पर ही एससीए बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सभी कॉलेजों को दस दिन में मनोनयन से गठित की गई एससीए का ब्योरा विवि को भेजना होगा। एससीए मनोनयन की यह प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होगी और विवि और कॉलेजों को हर हाल में इसे छह सितंबर तक पूरा करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
अधिसूचना में कहा गया है कि हाई पॉवर कमेटी की रिकमंडेशन पर यह फैसला लिया गया है। विवि और कॉलेजों के नए शैक्षणिक सत्र 2017-18 में भी मेरिट के आधार पर एससीए का मनोनयन किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज और विवि प्रशासन लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों में सुझाए गए मनोनयन से एससीए गठन के नियमों के तहत ही कॉलेज और विवि के पीजी सेंटर के सभी विभाग अपने-अपने विभाग और संकाय की मेरिट सूची तैयार करेंगे।
इसमें अकादमिक मेरिट और खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों में से ही एससीए के चार मुख्य पदाधिकारी और विवि में विभाग प्रतिनिधि व कॉलेजों में कक्षा प्रतिनिधियों का भी मनोनयन किया जाएगा।
कुलसचिव ने कहा कि मनोनयन से एससीए गठन का संविधान विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। संस्थान उसी के मुताबिक एससीए मनोनयन की प्रक्रिया को पूरी करेंगे।
कॉलेजों को भेजनी होगी कॉलेज एससीए की सूची
विवि से संबद्ध कॉलेजों को तय कि ए गए दस दिनों में कॉलेज एससीए का गठन कर एससीए पदाधिकारियों की सूची विवि प्रशासन को भेजनी होगी।
17 अगस्त को हुई ईसी में लिया गया था फैसला
विवि कार्यकारी परिषद की 17 अगस्त को हुई बैठक में आम सहमति से इस बार भी प्रत्यक्ष चुनाव करवाने के बजाय अप्रत्यक्ष रूप से ही चुनाव करवाने का फैसला लिया गया है।
2014 से लेकर विवि में छात्र संगठनों के बीच हुई हिंसा के चलते प्रत्यक्ष चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। तब से लेकर आज तक विवि और कॉलेजों में अप्रत्यक्ष यानी मनोनयन, मेरिट के आधार पर ही एससीए का गठन किया जाता रहा है।