{"_id":"5d52b5528ebc3e6d1b740380","slug":"hpu-shimla-released-schedule-for-msc-nursing-admissions-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएससी नर्सिंग के लिए शेड्यूल तय, 31 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमएससी नर्सिंग के लिए शेड्यूल तय, 31 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
Tue, 13 Aug 2019 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 13 Aug 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएससी नर्सिंग के नए बैच में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए अगस्त से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। एक सितंबर तक भरे गए प्रवेश फार्म में सुधार का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
एचपीयू आठ सितंबर को एमएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इसके लिए चार सितंबर तक ऑनलाइन एडमिट कार्ड जेनरेट होंगे। जिसे परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
बारह सितंबर को प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट विवि की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर आंसर की उपलब्ध करवा दी जाएगी। आंसर की में किसी तरह की आपत्ति या शिकायत होने पर 13 सितंबर तक अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।
विज्ञापन
तय शेड्यूल के मुताबिक 18 सितंबर को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। जबकि, 20 सितंबर को विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा मेरिट लिस्ट जारी करेगी।
25 सितंबर को आईजीएमसी के डी. ब्लॉक में स्थित हाल में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जो प्रोस्पेक्टस में दी गई शर्तों के मुताबिक होगी। दूसरे दौर की काउंसलिंग और आवंटित संस्थान में ज्वाइन करने की तिथि अलग से जारी की जाएगी। इसे भी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
विवि के कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक और अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आवेदन और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर भी उपलब्ध करवाई गई है।