{"_id":"5fa56f5c8ebc3e9ba1389806","slug":"hpu-shimla-released-mba-merit-application-up-to-12-for-mbbs-bds","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला ने जारी की एमबीए की मेरिट, एमबीबीएस-बीडीएस के लिए 12 तक आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला ने जारी की एमबीए की मेरिट, एमबीबीएस-बीडीएस के लिए 12 तक आवेदन
Fri, 06 Nov 2020 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
एचपीयू शिमला बिजनेस स्कूल की एमबीए कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश की पहली मेरिट जारी हो गई है। अभ्यर्थियों को दस नवंबर तक फीस जमा करवानी होगी। फीस जमा न करने वालों की सीट को वेटिंग के मुताबिक आवंटित कर दिया जाएगा। प्रवेश को जारी पहली सूची में ओपन टू ऑल श्रेणी में 12, इंटरनल सामान्य वर्ग की 31, अनुसूचित जाति की 9, अनुसूचित जनजाति की 4, शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी की दो, सिंगल गर्ल चाइल्ड की दो, जम्मू कश्मीर माइग्रेंट्स की दो के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 6 सीट आवंटित की गई है।
विज्ञापन
वहीं, एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन उम्मीदवार 12 नवंबर तक कर सकेंगे। प्रशासनिक कारणों के चलते विवि ने तिथि में आंशिक बदलाव किया है। उम्मीदवार 12 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से 13 नवंबर को रात 11.59 बजे तक गलतियां ठीक की जा सकेंगी। सूची अब 18 नवंबर को होगी जारी। मेरिट में शामिल उम्मीदवार पहले राउंड की काउंसलिंग के दृष्टिगत अगर कोई उम्मीदवार कोर्स/कॉलेज की प्राथमिकता बदलना चाहता होगा या फिर कोई करेक्शन करना चाहता होगा तो वे 19 नवंबर को सुबह 9 बजे से रात 11.59 बजे तक कर सकेंगे।
विज्ञापन