{"_id":"5b912691867a557f373da99e","slug":"hpu-shimla-released-bsc-nursing-counselling-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी नर्सिंग का काउंसलिंग शेडयूल जारी, 11 से प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएससी नर्सिंग का काउंसलिंग शेडयूल जारी, 11 से प्रक्रिया शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 06 Sep 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि से संबद्ध निजी और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेडयूल जारी कर दिया है। बीएससी नर्सिंग-2018 की प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कोर्स के लिए 11 सितंबर से प्रदेश विश्वविद्यालय में काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
यह 16 सितंबर तक चलेगी। इसमें 2376 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगी। प्रोस्पेक्टस में काउंसलिंग के लिए तय न्यूनतम प्राप्तांक की शर्त पूरी करने वाली अभ्यर्थी पात्र होंगी। इसके लिए विवि ने श्रेणीवार मेरिट जारी की है। विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों को भी सूचना दी गई है। सरकारी संस्थान में प्रवेश को काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को सौ रुपये का आईपीओ, ड्राफ्ट वित्त अधिकारी एचपीयू शिमला के नाम लाना होगा, वहीं निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए दस हजार की टोकन मनी साथ लानी होगी।
विज्ञापन
इसे सीट आवंटित होने पर जमा करवाना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
ये है काउंसलिंग शेडयूल
तिथि श्रेणी ब्योरा एचपीयू मेरिट रैंक
11 सितंबर (ए) सामान्य वर्ग (संयुक्त मेरिट) सभी श्रेणी 1-300
(बी)अनारक्षित (विधवा/ पूर्व सैनिक वार्ड/ पूर्व सैनिक ) 1-54
(सी) एससी (विधवा) (/पूर्व सैनिक वार्ड/ पूर्व सैनिक) 1-16
(डी) एसटी (विधवा) (/पूर्व सैनिक वार्ड/ पूर्व सैनिक) 1-16
(ई) एसटी(विधवा) (/पूर्व सैनिक वार्ड/ पूर्व सैनिक) 1-17
12 सितंबर सामान्य वर्ग संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी (आरक्षित/अनारक्षित) 301-619
13 सितंबर सामान्य वर्ग संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी (आरक्षित/अनारक्षित) 620-982
14 सितंबर सामान्य वर्ग संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी (आरक्षित/अनारक्षित) 983-1355
15 सितंबर सामान्य वर्ग संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी (आरक्षित/अनारक्षित) 1356-1827
16 सितंबर सामान्य वर्ग संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी (आरक्षित/अनारक्षित) 1828-2376