एचपीयू शिमला ने जारी किया इन परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने रूसा सीबीसीएस के तहत पूर्व में लागू सेमेस्टर सिस्टम के तहत तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर और पहले सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 18 अक्तूबर से शुरू होंगी और नवंबर के दूसरे सप्ताह तक चलेंगी। परीक्षा विंग ने इन परीक्षाओं के लिए संकाय और सेमेस्टर वार डेटशीट तैयार कर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। डेटशीट को सार्वजनिक कर विश्वविद्यालय के परीक्षा विंग ने किसी भी परीक्षा में क्लैश या तिथि बदलाव की जरूरत होने पर इसकी जानकारी 30 सितंबर तक कंडक्ट ब्रांच को दी जा सकती है।
इन परीक्षाओं में प्रदेश भर के हजारों छात्र छात्राएं अपीयर होंगे। इसके लिए उन्होंने हाल ही में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि तैयार की गई डेटशीट को सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। बावजूद इसके यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो वे कंडक्ट ब्रांच में 20 सितंबर तक संपर्क कर सकते हैं। ई मेल से सूचित किया जा सकता है।