फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU shimla Reevaluation in Rashtriya Uchchatar Shiksha Abhiyan

रूसा में भी पुनर्मूल्यांकन करवा सकेंगे अब विद्यार्थी

Fri, 04 Aug 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 04 Aug 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
HPU shimla Reevaluation in Rashtriya Uchchatar Shiksha Abhiyan
राष्ट्रीय उच्‍चतर शिक्षा अभियान

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद की बैठक में कॉलेजों में बीए रेगुलर विद एजूकेशन कोर्स शुरू करने को हरी झंडी दी गई। इसे शैक्षणिक सत्र 2017-18 से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


पुराने यूजी में लागू ईयर सिस्टम की तर्ज पर नए रूसा सीबीसीए सेमेस्टर सिस्टम में भी छात्रों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देने का भी फैसला लिया गया। इसके लिए रेगुलेशन में आवश्यक बदलाव किया जाएगा। 
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल से मांग के मुताबिक बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस और पीजी स्तर पर एमलिब कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश भर में यूजी कक्षाओं में लागू रूसा सेमेस्टर सिस्टम में रीइवेल्यूएशन करवाने की सुविधा छात्रों को देने पर भी आम सहमति बन गई है। 

कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शैक्षणिक स्वायतता सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक  होती है। इससे चहुमुखी और सर्वांगीण विकास संभव है।

विवि की 68वीं शैक्षणिक परिषद की बैठक में उन्होंने कहा कि इस परिषद में ही आम छात्रों और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े मामलों पर अहम फैसले लिए जाते हैं। 

दूर कर ली हैं रूसा की दिक्कतें: वीसी
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में शुरू किए गए रूसा सेमेस्टर सिस्टम लागू करने से कॉलेजों में आ रही दिक्क्तों को काफी हद तक दूर कर लिया गया है। जो समस्याएं आ रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कालेज प्राचार्यों से सहयोग की अपील की है। 


शैक्षणिक परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि महाविद्यालयों में एक अन्य निर्णय में इक्डोल के माध्यम से बीलिब का पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। स्नातकोत्तर केंद्र में एमलिब शुरू होगा। बैठक में सभी अधिष्ठाता, कुलसचिव और महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed