फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla PhD Entrance Test

HPU: पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम इस दिन, 17 को आएगा रिजल्ट

Wed, 14 Jun 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 Jun 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla PhD Entrance Test

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीएचडी की एंट्रेंस एग्जाम की तारीख तय कर दी है।  विश्वविद्यालय 31 जुलाई को पीएचडी की विज्ञापित 224 सीटों को भरने को एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने कहा कि एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम 17 अगस्त को घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन


पीएचडी में आरक्षण रोस्टर लागू न किए जाने को लेकर खड़े हुए बवाल के बाद विश्वविद्यालय ने आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन की अलग से तिथि बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि के बाद अब परीक्षा की तिथि घोषित की गई है। हालांकि, एसएफआई की मांग के मुताबिक विश्वविद्यालय ने अभी तक आरक्षण रोस्टर को सार्वजनिक नहीं किया है। 

विज्ञापन

 

जिससे आरक्षित वर्ग के छात्रों को यही मालूम नहीं है कि किस विभाग में कितनी सीटें किस वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। विश्वविद्यालय डीएस ने छात्रों को आश्वस्त किया है कि एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम आने के बाद होने वाली साक्षात्कार की प्रक्रिया के समय रोस्टर के मुताबिक ही आरक्षित वर्ग के छात्रों की सीटें भरी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवि ने 31 जुलाई को पीएचडी के सभी विषयों की एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करने का फैसला लिया है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed