{"_id":"5ef054b98ebc3e42f4415c6f","slug":"hpu-shimla-pg-entrance-exams-may-be-done-at-district-level-if-conditions-do-not-improve","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: हालात नहीं सुधरे तो जिला स्तर पर हो सकती हैं पीजी की प्रवेश परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला: हालात नहीं सुधरे तो जिला स्तर पर हो सकती हैं पीजी की प्रवेश परीक्षाएं
Mon, 22 Jun 2020 12:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय पीजी की प्रवेश परीक्षाएं करवाने पर पांच अगस्त के बाद फैसला ले सकता है। विवि कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता है। यदि कोरोना महामारी के मामले इसी तरह से आते रहे तो प्रवेश परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षा करवानी पड़ सकती है। वहीं हालात और बिगड़े तो, ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट करवाने के विकल्प पर भी जाना पड़ सकता है। कोरोना संक्रमण से बचाव को शिमला के होटल बंद हैं। परिवहन सेवाएं भी पूरी तरह से बहाल नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षाओं में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक आते हैं। उनके यहां पहुंचने तक महामारी के कारण मुश्किल बने हालात के सामान्य होने का इंतजार विश्वविद्यालय को करना पड़ेगा, उसके बाद ही प्रवेश परीक्षाएं शुरू करनी होंगी, ताकि विद्यार्थी बैखौफ और बिना परेशानी के शिमला पहुंच सके। विवि के अधिकारियों का कहना है कि हालात में सुधार होने के बाद ही पी जी प्रवेश परीक्षाएं करवाने पर कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन