फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla Online application for admission to PG courses till 1st may

पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए इस दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Mon, 29 Apr 2019 06:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Apr 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla Online application for admission to PG courses till 1st may

विश्वविद्यालय इस बार प्रवेश परीक्षा आधारित पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए तय की गई एक मई की ऑनलाइन आवेदन की तिथि को नहीं बढ़ाएगा। जो भी छात्र और छात्राएं पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश लेना चाहेंगे, उन्हें हर हाल में एक मई तक आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


विवि के एडमिशन पोर्टल को पहले ही खोला गया है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया में पेश आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए विवि ने शिकायत निवारण केंद्र स्थापित किया है। इसके टेलीफोन नंबर 0177-2833648 पर छात्र छात्राएं किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर समस्या का समाधान करवा सकता है। 

विज्ञापन

इन कोर्सों के लिए हो रहा प्रवेश

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर वर्मा ने कहा कि विवि में प्रवेश परीक्षा आधारित विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा कोर्स विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर एमएससी, बॉटनी, जियोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, पर्यावरण विज्ञान, एमएससी/एमए गणित, एमए (अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, पत्रकारिता एवं जनसंचार, सामाजिक कार्य, हिंदी, ट्रांसलेशन, संस्कृत, श्रव्य कला (संगीत), अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, इतिहास, दृष्य कला (पेंटिंग), योग अध्ययन, ग्रामीण विकास), एमकॉम, एमबीए (आरडी), एमएफए, पहाड़ी मिनियेचर पेंटिंग, एमएबीई, विधि स्नातक (बीएएलएलबी), शिक्षा स्नातकोत्तर (एमएड, एमपीएड) के लिए अंतिम तिथि  तक फ ार्म भरे जा सकते हैं। इसके बाद यह तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed