{"_id":"5b94dcfd867a557ff566fac0","slug":"hpu-shimla-notification-for-sca-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीए का गठन कर दस दिन में विवि को सौंपें रिपोर्ट, अधिसूचना जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एससीए का गठन कर दस दिन में विवि को सौंपें रिपोर्ट, अधिसूचना जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के मनोनयन से मेरिट आधार पर एससीए गठन के फैसले के बाद इसकी कुलसचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के तहत विवि सहित कॉलेजों को मेरिट केआधार पर 19 सितंबर तक एससीए मनोनयन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेजों को बाकायदा इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन
अधिसूचना में साफ किया गया है कि विवि कैंपस और कॉलेज एससीए के लिए 2016 में बनाए गए संविधान को आधार बनाएंगे। विवि की वेबसाइट पर संविधान उपलब्ध रहेगा। विवि के कार्यवाहक कुलसचिव विवि परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि विवि और कॉलेजों में एससीए गठन को दस दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
एससीए गठन को क्या कहता है संविधान
प्रदेश विश्वविद्यालय में मेरिट के आधार एससीए गठन के लिए 2016 में बनाए गए संविधान के मुताबिक चारों मुख्य पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव महासचिव पद पर अकेडेमिक मेरिट में टॉप रहने वाले छात्रों का ही मनोनयन किया जाएगा। विवि में दो शोधार्थी, सांकृतिक गतिविधियों, खेल व अन्य गतिविधियों में मेरिट में रहे दो-दो छात्र प्रतिनिधि सदस्य होंगे।
विज्ञापन
हर विभाग से विभाग प्रतिनिधि के रूप में मेरिट के आधार पर ही सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा। विवि में अधिष्ठाता अध्ययन एससीए सलाहकार समिति के चेयरमैन होंगे जबकि, डीएसडब्लू सदस्य सचिव और कुलपति द्वारा मनोनीत तीन शिक्षक भी सलाहकार समिति के सदस्य होंगे।
प्रिंसिपल होंगे सलाहकार समिति के चेयरमैन
कॉलेजों में प्राचार्य सलाहकार समिति के चेयरमैन होंगे। दो वरिष्ठ शिक्षक भी समिति में होंगे। कॉलेजों में रेंजर और रोवर में से एक-एक सदस्य, एनसीसी, एनएसएस से दो-दो, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले दो-दो छात्र सदस्य रहेंगे। एससीए में मेरिट के आधार पर चारों पदों पर कॉलेज मनोनयन करेंगे।