{"_id":"5b6a93b34f1c1ba13e8b5b08","slug":"hpu-shimla-nod-for-women-cricket-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में ये खेल शुरू करने को हरी झंडी, प्रस्ताव पारित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेजों में ये खेल शुरू करने को हरी झंडी, प्रस्ताव पारित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में महिला क्रिकेट शुरू करने को हरी झंडी मिल गई है। विश्वविद्यालय के सभागार में विवि खेल और पठ्योतर परिषद की सालाना बैठक के पहले दिन महिला क्रिकेट को विवि के खेल कैलेंडर में शामिल करने के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद करीब 140 कॉलेज प्राचार्य और शारीरिक शिक्षकों ने इस पर सहमति जताई। बुधवार नए सत्र के खेल कैलेंडर में अब एक नए खेल को शामिल कर लिया गया है। परिषद के सचिव और विवि के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने इस दो दिवसीय बैठक की शुरूआत की।
विज्ञापन
इस दौरान परिषद अध्यक्ष नालागढ़ कॉलेज के एसोशिएट प्रोफेसर कुलदीप सिंह और अन्य सदस्यों ने विवि की खेल और पाठ्योतर गतिविधियों और मुकाबलों को करवाने के लिए बजट को 50 लाख तक किए जाने की मांग उठाई। इस पर प्रो. चौहान ने बुधवार को कुलपति के साथ मिलकर सकारात्मक फैसला लेने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
बैठक में कराटे को भी खेल कैलेंडर में शामिल किए जाने पर चरचा जरूर हुई, मगर इसे कैलेंडर में शामिल करने पर फैसला नहीं हुआ। बैठक में प्रदेश भर के कॉलेजों में नए सत्र में होने वाले करीब 40 खेलों और को करिकुलर गतिविधियों के चार ग्रुप में होने वाले मुकाबलों के लिए वेन्यू तय करने पर चरचा के बाद फैसला हो चुका है। इसी के आधार पर हर खेल की मेजबानी करने को कॉलेज और तिथि सहित कैलेंडर बुधवार को ही जारी कर दिया जाएगा।
आज खेल मंत्री करेंगे प्रतिभाओं को सम्मानित
शिमला। वार्षिक खेल कैलेंडर जारी किए जाने के साथ ही बुधवार को प्रदेश के खेल एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी और आल इंडिया खेेल मुकाबलों में मेडल और ट्रॉफी विजेता खिलाड़ियों और टीम सदस्यों को नकद पुरस्कार प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे। सौ से अधिक ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिन्हें पिछले सत्र में खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मान दिया जाएगा।
ऑल इंडिया तक क्रिकेट खेल सकेंगी छात्राएं
परिषद के सचिव और विवि के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि क्रिकेट को खेल कलेंडर में शामिल कर दिया गया है। अब प्रदेश की उभरती प्रतिभावान महिला खिलाड़ी इंटर कॉलेज से लेकर नार्थ जोन और आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्तर के मुकाबलों तक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी।